Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यूपी में है नकली हिंदुओं की सरकार, गाय को राजमाता घोषित कर असली हिंदू बनें'; लखीमपुर में बोले अविमुक्तेश्वरानंद

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:07 PM (IST)

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी सरकार को 'नकली हिंदू' बताते हुए गाय को राजमाता घोषित करने की चुनौती दी। ...और पढ़ें

    भीरा में शंकराचार्य का स्वागत करते लोग

    भीरा में शंकराचार्य का स्वागत करते लोग

    HighLights

    1. यूपी सरकार को 'नकली हिंदू' बताया, गाय को राजमाता घोषित करने की चुनौती।

    2. आगामी चुनाव में 'नकली हिंदू' सरकार को वोट न देने की अपील।

    3. सरकार बनने के बाद 17 करोड़ गायें कटीं, सरकार चुप।

    संवाद सूत्र, लखीमपुर। ज्योति पीठाधीस्वर जगत गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यूपी में नकली हिंदुओ की सरकार है। उनके सामने असली हिन्दू बनकर दिखाने की चुनौती है। अगर वह गाय को पशु की सूची से हटाकर राजमाता घोषित कर दे तो हम सब उन्हें असली हिन्दू मन लेंगे। उन्होंने नारा दिया कि जो गाय पर करेगा चोट उसको कभी नही देंगे वोट।

    शंकराचार्य ने लोगो को यह शपथ भी दिलाई की आगामी चुनाव में वे लोग नकली हिंदुओ को वोट नही देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि तीसरी बार सरकार बनने के बाद भी सरकार हिंदुओ के हित मे कोई काम नहीं कर सकी है। साथ ही गाय के तस्करों को उल्टा लटकाने की भाषा बोलने वाले अब चप बैठ गए हैं।

    ज्योति पीठाधीस्वर जगत गुरु अविमुक्तेश्वरानंद शुक्रवार को यहां एक मैरिज लान में सनातन धर्मियों को संबोधित कर रहे थे। स्वामी शंकराचार्य ने कहा कि वह सरकार द्वारा गोमाता को राजमाता न घोषित करने के कारण पूरे प्रदेश में यात्रा कर रहे हैं। तीन मई को गोरखपुर से शुरू हुई यात्रा अब तक 300 विधानसभाओं से होकर आज पलिया पहुंची है।

    17 करोड़ गाय कट चुकी हैं पर सरकार कुछ नहीं कर रही है: अविमुक्तेश्वरानंद

    उन्होंने लोगों से पूछा कि जब केंद्र में व प्रदेश में सरकार बनी थी तो सरकार ने चुनाव में क्या वादा किया था। लोगों के हिंदू हित में काम करने की बात पर उन्होंने सवाल उठाया कि बताओं कौन सा काम उनका हिंदुओं के हित में है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने गाय को पशु की सूची से हटा दिया और उसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जिसका किसी ने विरोध नहीं किया।

    खबरें और भी

    जबकि वह पूर्ण बहुमत वाली एक दल की सरकार नहीं थी तो पूर्ण बहुमत की एक दल की प्रदेश सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है जो गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से यह सरकार बनी है तब से अब तक 17 करोड़ गाय कट चुकी हैं पर सरकार कुछ नहीं कर रही है।

    उन्होंने आगामी चुनाव में नकली हिंदुओं की सरकार को धक्का मारकर बाहर करने का आवाहन किया। इससे पहले शंकराचार्य का शारदा पुल पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया और कमल चौराहे से पालकी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक पुष्प वर्षा करते हुए लेकर आए। इस मौके पर संजीव कुमार मुन्ना, गगन मिश्रा, आचार्य गोविंद माधव, डा. एके अवस्थी, अमर गुप्ता, बलराम गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में उन्नत तकनीक से बढ़ेगा तिल का उत्पादन, कम लागत में किसानों की बढ़ेगी आमदनी