Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर खीरी में 9 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, दो लापता

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:11 AM (IST)

    लखीमपुर खीरी के भीरा में शारदा नदी में नौ लोगों से भरी नाव तेज बहाव के कारण पलट गई। इस हादसे में सात लोगों ने तैरकर जान बचाई, जबकि दो ग्रामीण लापता हो ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

    घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

    HighLights

    1. शारदा नदी में नौ लोगों से भरी नाव पलटी।

    2. तेज बहाव के कारण दो ग्रामीण लापता हो गए।

    3. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी।

    संवाद सूत्र, लखीमपुर। भीरा के बेलहा सिकटिहा के पास गुरुवार को शारदा नदी में बड़ा हादसा हो गया। नदी के उस पार स्थित गौढ़ी (पशुओं के डेरे) से दूध लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी नाव तेज बहाव के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर कुल नौ लोग सवार थे। इनमें सात लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि दो लोग तेज धारा में बह गए।

    समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेचेपुरवा, करसौर और रूरा सुल्तानपुर गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन शारदा नदी पार कर गौढ़ी से दूध लेकर वापस अपने गांव आते हैं। गुरुवार सुबह भी नौ लोग नाव से दूध लेकर लौट रहे थे।

    बेलहा सिकटिहा के सामने नदी के बीच तेज बहाव में नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते वह पलट गई। अचानक हुए हादसे से नाव पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। नदी में गिरने के बाद सात लोगों ने साहस का परिचय देते हुए तैरकर किनारे तक पहुंचकर अपनी जान बचा ली।

    वहीं दो लोग तेज धारा की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रशासन को सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष भीरा अमित पांडेय व थानाध्यक्ष फूलबेहड़ संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार गोला अरुण कुमार सिंह, एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी, लेखपाल अमन कुमार व राजीव वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। बताया जाता है कि जो नौ लोग नाव पर सवार उनमें रामाधार निवासी बेलहा सिकटिहा, चकपुरवा निवासी सुभाष, अनूप, भूरे, राजेंद्र पसाद व भूरे वीरेंद्र उर्फ चिंटू के पाम शामिल थे।

    इनमें फूलबेहड़ के गंगाबेहड निवासी कल्लू और सोनू निवासी चकपुरवा का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन नदी किनारे अपनों की सलामती की दुआ करते रहे। समाचार लिखे जाने तक लापता दोनों लोगों का पता नहीं चल सका था और प्रशासन की ओर से लगातार खोजबीन जारी थी।

    अधिकारियों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है, फिर भी सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ तलाश अभियान जारी रखा गया है।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में करोड़ों के चीनी घोटाले में ED का शिकंजा, मिल के तत्कालीन मेन अकाउंटेंट को पेशी का समन