दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने देखा दो शक्तिशाली बाघों की लड़ाई का रोमांचक नजारा, पहले एक-दूसरे को घूरा
Dudhwa Tiger Reserve: इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दोनों बाघ जल्दी ही एक दूसरे की ताकत का अंदाजा लगा लेते हैं। ...और पढ़ें

दुधवा टाइगर रिजर्व में दो बाघ आमने-सामने आ गए
HighLights
बाघ और भालू का आमना-सामना होने के बाद एक-दूसरे के सामने आए जंगल के राजा
लखीमपुर खीरी के दुधवा में नाइट सफारी के दौरान पयर्टक बाघों को देखकर रोमांचित
संवाद सूत्र, लखीमपुर। पलियाकलां के दुधवा टाइगर रिजर्व में गुरुवार को दो बाघ आमने-सामने आ गए और आपस में भिड़े। दोनों को एक दूसरे की ताकत का जल्दी अंदाजा हो गया और द्वंद बराबरी पर छूट गया। ऐसे मामलों में एक बाघ के मरने या मैदान छोड़ कर भाग जाने पर ही युद्ध शांत होता है, पर इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दोनों बाघ जल्दी ही एक दूसरे की ताकत का अंदाजा लगा लेते हैं और दोस्ताना माहौल में प्रतिद्वंद्विता समाप्त कर लेते हैं।
दुधवा घूमने आए पर्यटकों को इस नजारे ने अचंभित कर दिया और उन लोगों ने इसे अपलक देखा। सैलानियों ने बाघों की लड़ाई का फोटो व वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। वीडियो में जंगल से गुजरी सड़क पर दो बाघ अचानक आमने-सामने आ जाते हैं और एक दूसरे पर हमला करने लगते हैं, लेकिन जल्दी ही दोनों बाघों को एक दूसरे की ताकत का आंदाजा हो जाता है और वे कुछ देर में ही शांत हो जाते हैं। इसके बाद एक बाघ वहीं पर बैठ जाता है और दूसरा वहीं से चला जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थित तभी आती है जब दोनों की ताकत समान होती है या फिर उनकी टेरेटरी जहां पर आपस में मिलती है।
लखीमपुर खीरी के सफारी के दौरान सैलानियों के सामने दो शक्तिशाली बाघों की लड़ाई का रोमांचक नजारा देखने को मिला। दोनों बाघ एक-दूसरे पर दहाड़ते और हवा में उछलकर झपट्टा मारते हुए अपने क्षेत्र का प्रदर्शन कर रहे थे। पर्यटकों को अचानक दो बाघ आमने-सामने मिले, जो दो पैरों पर खड़े होकर एक-दूसरे को टक्कर मार रहे थे। पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए इस आक्रामक अंदाज को कैमरे में कैद करना एक दुर्लभ और अविस्मरणीय अनुभव था।
आंखों में आंख डालकर आमने-सामने भिड़े
लखीमपुर के दुधवा टाइगर रिजर्व में दो बाघों की फाइट देखने को मिली। बाघ अपने पिछले पैरों पर खड़े होकर एक-दूसरे से भिड़ गए। आंखों में आंख डालकर एक मिनट तक घूरते रहे। सीन ऐसा कि मानो अपने-अपने वर्चस्व की जंग चल रही हो। दोनों में से कोई किसी को नहीं छोड़ेगा। सबसे खास बात यह कि बाघों की ये लड़ाई घने जंगल के बीच झाड़ियों में नहीं, बल्कि बीच रास्ते पर देखने को मिली। बस फिर क्या था, वहां से गुजर रहे टूरिस्टों ने बिना देर किए इस यादगार सीन को अपने कैमरों में कैद कर लिया।
गाड़ियों के सामने अचानक दो बाघ आ गए
दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटको की टोली घूम रही थी। वे जिप्सी पर सवार थे। तभी गाड़ियों के सामने अचानक दो बाघ आ गए। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को घूरते रहे। इसके बाद उन्होंने शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाघों की दहाड़ और आक्रामकता ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। बाघों की फाइट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक जंगल सफारी का नजारा दिख रहा है। यहां सैलानियों से भरी गाड़ियां मिट्टी के रास्ते पर खड़ी हैं। रास्ते के बीच में दो बाघ आ जाते हैं। इनके बीच आमना-सामना होता है। दोनों बाघ एक-दूसरे को देखकर आक्रामक हो जाते हैं। कुछ पलों के लिए उनके बीच झड़प जैसी स्थिति बन जाती है।
खबरें और भी
दोनों एक-दूसरे को टक्कर मारते
एक बाघ अपने पिछले पैरों पर खड़ा होकर खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करता है। इसके बाद दूसरा बाघ भी खड़ा हो जाता है। दोनों एक-दूसरे को टक्कर मारते हैं। यह पूरा नजारा सैलानी अपनी गाड़ियों में बैठकर देख रहे होते हैं।
यह भी पढ़ें- दुधवा नेशनल पार्क में जंगल के राजा को भालू ने दी चुनौती, आमने-सामने आ गए बाघ व भालू को देख पर्यटक रोमांचित
दुधवा में बाघों की बढ़ती गतिविधियां वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बनी रहती हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, बाघ अक्सर अपने क्षेत्र और वर्चस्व को स्थापित करने के लिए ऐसा व्यवहार करते हैं। पेड़ों को खरोंचना, दहाड़ना और आमने-सामने खड़े होकर शक्ति प्रदर्शन करना उनके स्वाभाविक व्यवहार का हिस्सा है।