Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Topper 2026: ललितपुर में अमित ने 10वीं और माधव ने 12वीं में किया टॉप, जिले का बढ़ाया मान

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:32 PM (IST)

    ललितपुर में यूपी बोर्ड 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में अमित और इंटरमी ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ब्यूरो, ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में जनपद के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। बृहस्पतिवार को जैसे ही परिणाम घोषित हुए जिले के शैक्षणिक संस्थानों में उल्लास छा गया। कड़ी मेहनत और एकाग्रता के दम पर छोटे कस्बों और गांवों के बच्चों ने बड़े सपने सच कर दिखाए हैं।

    हाईस्कूल की परीक्षा में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज महरौनी के छात्र अमित ने 94.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इण्टरमीडिएट में भी इसी विद्यालय के माधव सिंह ने 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

    बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद् के अधीन संचालित हाइस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षायें 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को सम्पन्न हुईं। इस बार परीक्षा के लिये 50 केन्द्र बनाये गये थे जहां पर सकुशल एवं नकलविहीन परीक्षा आयोजित कराई गई।

    इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ और फिर बृहस्पतिवार 23 अपै्रल को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें हाइस्कूल 80.22 और इण्टरमीडिएट का 77.31 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा।

    बेटियों ने फिर दिखाई अपनी शक्ति

    भले ही टॉपर्स की सूची में बेटों ने प्रथम स्थान पाया हो, लेकिन टॉप-10 की पूरी सूची बेटियों के नाम से भरी हुई है। हाईस्कूल में मोहिनी पटेल, नन्दिनी, मोनिका सिंह, रोशनी, राधिका और संजीवनी कुशवाहा जैसी छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि अवसर मिले तो वे किसी से कम नहीं हैं। इण्टरमीडिएट में भी वैष्णवी, नव्या, आकृति और कनक जैसी मेधावियों ने जिले की टॉप सूची में जगह बनाकर नारी शक्ति का अहसास कराया।

    खबरें और भी

    सरस्वती विद्या मन्दिर का क्लीन स्वीप

    परीक्षा परिणामों में तहसील महरौनी स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज का अभूतपूर्व दबदबा देखने को मिला। जिले की दोनों ही कक्षाओं की मेरिट सूची में इस विद्यालय के छात्रों ने अपनी धाक जमाई है। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में जिले के प्रथम तीन स्थानों में से दो पर इसी कॉलेज का कब्जा रहा। वहीं, इण्टरमीडिएट में तो जिले की टॉप-10 में सात परीक्षार्थी इसी विद्यालय के मेधावी शामिल रहे।

    ग्रामीण क्षेत्र के मेधावियों ने दी कड़ी टक्कर

    सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों के स्कूलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। किसान इण्टर कॉलेज, बिरधा के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में कई स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। बिरधा की मोहिनी पटेल ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान पाकर अपनी मेधा का लोहा मनवाया।

    मिठाइयों से महके घर और विद्यालय

    ललितपुर : जैसे ही दोपहर बाद परिणाम घोषित हुए, साइबर कैफे और स्मार्टफोन्स पर रोल नम्बरों की तलाश शुरू हो गई। सफलता की सूचना मिलते ही मेधावियों के घरों में उत्सव का माहौल बन गया। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं मिठाइयों से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। शिक्षकों ने भी अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे गुरु-शिष्य की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।

    ललितपुर के परीक्षा परिणाम का विवरण

    विवरण हाईस्कूल इण्टरमीडिएट
    कुल पंजीकृत 20,164 15,807
    सम्मिलित 19,325 15,414
    उत्तीर्ण 15,503 11,917
    प्रतिशत (%) 80.22 77.31

    हाईस्कूल टॉप-10 परीक्षार्थी

    रैंक रोल नम्बर नाम अंक प्रतिशत (%) विद्यालय
    1 1261344322 अमित 569/600 94.83 सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, महरौनी
    2 1261342770 मोहिनी पटेल 566/600 94.33 किसान इण्टर कॉलेज, बिरधा
    3 1261344302 अभय पटेल 562/600 93.67 सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज महरौनी
    3 1261354130 शिवांश 562/600 93.67 श्री वैष्णव इण्टर कॉलेज, निवारी महरौनी
    4 1261342782 नन्दिनी 561/600 93.50 किसान इण्टर कॉलेज बिरधा
    5 1261342774 मोनिका सिंह 556/600 92.67 किसान इण्टर कॉलेज, बिरधा
    5 1261353251 रोशनी 556/600 92.67 राजकीय हाई स्कूल, सिंगेपुर
    5 1261355548 रोनक कुशवाहा 556/600 92.67 सरस्वती विद्या मन्दिर महरौनी
    6 1261342827 राधिका 555/600 92.50 किसान इंटर कॉलेज, बिरधा
    6 1261355917 शिवांश कुमार यादव 555/600 92.50 महिपाल मेमोरियल इण्टर कॉलेज, मड़ावरा
    7 1261342540 प्रिंस 552/600 92.00 किसान इण्टर कॉलेज बिरधा
    7 1261344413 कार्तिक रावत 552/600 92.00 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी
    7 1261353233 रोहित प्रजापति 552/600 92.00 राजकीय हाई स्कूल, सिंगेपुर
    8 1261342848 रौनक साहू 551/600 91.83 किसान इंटर कॉलेज, बिरधा
    9 1261345227 अरुण कुमार 550/600 91.67 श्री शांतिनाथ बाल संस्कार केन्द्र, जखौरा
    9 1261355551 संजीवनी कुशवाहा 550/600 91.67 सरस्वती विद्या मंदिर महरौनी
    10 1261344320 अम्बर 549/600 91.50 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी
    10 1261346112 अंश श्रीवास्तव 549/600 91.50 सेंट डोमिनिक सैवियो कॉन्वेण्ट, ललितपुर

    इण्टरमीडिएट टॉप-10 परीक्षार्थी

    रैंक रोल नम्बर नाम अंक प्रतिशत (%) विद्यालय
    1 2266201488 माधव सिंह 463/500 92.60 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी
    2 2266198157 सतीश 457/500 91.40 एसएन इण्टर कॉलेज महरौनी
    3 2266201812 वैष्णवी तिवारी 454/500 90.80 सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, महरौनी
    4 2266198634 नव्या त्रिपाठी 453/500 90.60 एसएम इण्टर कॉलेज, मड़ावरा
    5 2266201599 यश झां 452/500 90.40 सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, महरौनी
    6 2266201813 आकृति तिवारी 450/500 90.00 सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज महरौनी
    7 2266199718 सतवेन्द्र 449/500 89.80 किसान इण्टर कॉलेज बिरधा
    8 2266208333 कनक 446/500 89.20 सरस्वती विद्या मन्दिर महरौनी
    9 2266193860 आलोक सिंह 444/500 88.80 राजकीय इण्टर कॉलेज, जखौरा
    9 2266194966 प्रिंस कुशवाहा 444/500 88.80 राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर
    9 2266201487 लकी सेन 444/500 88.80 सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज महरौनी
    10 2266208273 हर्ष शुक्ला 443/500 88.60 सरस्वती विद्या मन्दिर महरौनी

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: हाईस्कूल में विजय लक्ष्मी और इंटर में विश्वंभर ने किया टॉप, महराजगंज का नाम किया रोशन

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: बांदा में नैंसी ने 10वीं तो अनिल ने 12वीं में मारी बाजी, यूपी टॉप-10 लिस्ट में मिली जगह