लखनऊ में सड़क पर बैठे बछड़े पर चढ़ाई कार, पांच मीटर तक घसीटा; मौत
लखनऊ के ठाकुरगंज में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गाय के बछड़े को रौंद दिया और पांच मीटर तक घसीटते हुए फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो ग ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग। जागरण कार से बछड़े को कुचलने की घटना सीसी कैमरे में कैद। जागरण
HighLights
ठाकुरगंज में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा।
बछड़े को पांच मीटर तक घसीटा, चालक फरार हुआ।
घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। ठाकुरगंज के जरनैलगंज में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गाय के बछड़े को रौंद दिया। बछड़ा कार के नीचे फंस गया तो कार चालक उसे पांच मीटर घसीट ले गया।
घटना सीसी कैमरे में कैद हुई है। आसपास के लोगों ने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।
ठाकुरगंज के जरनैलगंज कॉलोनी में शुक्रवार शाम की घटना, सीसी कैमरे में कैद
जरनैलगंज कालोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम काले रंग की कार ने गाय के बछड़े को रौंद दिया। बछड़ा नीचे फंसकर घिसट गया। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बछड़े को घायल देखा तो सूचना पुलिस को दी। साथ ही घटना की सीसी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है।

कार से बछड़े को कुचलने की घटना सीसी कैमरे में कैद। जागरण
जानबूझकर चढ़ाई कार
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गाड़ी दूसरे समुदाय का युवक चला रहा था और उसने जान बूझकर गाड़ी चढ़ाई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने ठाकुरगंज पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर संत प्रेमानंद के दर्शन: भक्तों के लिए श्रीराधा केलिकुंज आश्रम की नई गाइडलाइन जारी
इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अभी तक लिखित में तहरीर नहीं आई है। बछड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। सीसी फुटेज और तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।