Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल तय, जनवरी में 12 जिलों के 45 हजार युवा दिखाएंगे दम

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:20 PM (IST)

    सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम तय हो गया है, जिसमें लखनऊ सहित 12 जिलों के सफल अभ्यर्थी जनवरी में एएमसी स्टेडियम में अपनी शारीरिक दक्षता का ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. लखनऊ में 11 से 28 जनवरी तक होगी अग्निवीर रैली।

    2. 12 जिलों के लगभग 45 हजार सफल अभ्यर्थी होंगे शामिल।

    3. पुरुष, महिला अग्निवीर और मेडिकल परीक्षण के चरण तय।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही भर्ती रैली में दम दिखाने का मौका मिलेगा। सेना भर्ती मुख्यालय ने लखनऊ सहित 12 जिलों के अभ्यर्थियों की रैली के प्रस्तावित कार्यक्रम की तिथि तय कर दी है। यह रैली लखनऊ छावनी के एएमसी स्टेडियम में 11 से 28 जनवरी तक तीन चरणों में होगी।

    सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा व सैनिक नर्सिंग सहायक के पदों के लिए इस साल 13 फरवरी से एक अप्रैल तक आनलाइन आवेदन मांगे थे। इस तिथि को बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया था।

    अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 5.60 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें उत्तर प्रदेश के छह भर्ती मुख्यालयों के अधीन आने वाले सभी जिलों के करीब 4.97 लाख अभ्यर्थी शामिल हैं।

    इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

    सेना ने इनकी कॉमन प्रवेश परीक्षा (सीईई) एक से 15 जून तक आयोजित की थी। सफल अभ्यर्थियों का परिणाम पिछले माह की सेना ने घोषित किया है। सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अधीन आने वाले लखनऊ, फतेहपुर, चित्रकूट, कानपुर देहात, हमीरपुर, उन्नाव, गोंडा, बांदा, कन्नौज, महोबा, औरैया और बाराबंकी के करीब 45 हजार सफल अभ्यर्थी एएमसी सेंटर व कॉलेज स्टेडियम में 27 जनवरी से दूसरे चरण में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होंगे।

    खबरें और भी

    इसमें अग्निवीर पुरुष के विभिन्न पदों के लिए रैली 11 से 24 जनवरी तक आयाेजित होगी। जबकि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए भर्ती 25 जनवरी को होगी।

    दौड़ और शारीरिक मापदंड में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की का मेडिकल 25 से 28 जनवरी तक हेागा। सेना मुख्यालय ने पुलिस और प्रशासन को रैली के आयोजन को लेकर पत्र भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों के 21 साल से अधिक उम्र के अनमैरिड बेटों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज, आयु सीमा खत्म