Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अग्निवीर भर्ती में पूर्वांचल के युवाओं का दबदबा, राजधानी से आए सबसे कम आवेदन

    Updated: Thu, 07 May 2026 01:51 PM (GMT+05:30)

    सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए वाराणसी और पूर्वांचल के जिलों से सर्वाधिक आवेदन आए हैं, जबकि लखनऊ क्षेत्र से सबसे कम आवेदन हुए हैं। उत्तर प्रदेश और उत् ...और पढ़ें

    अग्निवीर भर्ती के आवेदन में पूर्वांचल आगे, लखनऊ पीछे।

    अग्निवीर भर्ती के आवेदन में पूर्वांचल आगे, लखनऊ पीछे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    निशांत यादव, लखनऊ। सेना में अग्निवीर बनने के लिए वाराणसी से सटे हुए जिलों के युवाओं का जोश हाइ है। यही कारण है कि इस साल अग्निवीर के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए जो आनलाइन आवेदन हुए हैं, उसमें वाराणसी और आसपास के युवा सबसे आगे हैं।

    पिछले साल मेरठ भर्ती कार्यालय के अधीन आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के आवेदन सबसे अधिक हुए थे। वहीं, इस बार आवेदन करने में सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ पिछड़ गया है। इससे जुड़े लखनऊ के आसपास के जिलों से सबसे कम आवेदन हुए हैं।

    अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 5.60 लाख युवाओं की कामन प्रवेश परीक्षा (सीईई) एक से 15 जून तक होगी।

    इसके लिए प्रवेश पत्र 15 मई से सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के आवेदन किन्हीं कारणों से अस्वीकृत हो गए हैं, उनका परीक्षा शुल्क 15 मई तक उनके दिए खातों में ट्रांसफर हो जाएगा।

    सेना में अग्निवीर जनरल डयूटी, तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा व सैनिक नर्सिंग सहायक के पदों के लिए 13 फरवरी से एक अप्रैल तक आनलाइन आवेदन मांगे थे। इस तिथि को बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्रामीण युवाओं के रोजगार को आगरा में आज और कल बनेगी रणनीति, 8 राज्यों से आएंगे अधिकारी

    ऑनलाइन आवेदन के बाद अब सेना भर्ती मुख्यालय सीईई का आयोजन करेगा। सीईई में सफल अभ्यर्थियों को ही भर्ती रैली के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस बार अग्निवीर बनने के लिए यूपी और उत्तराखंड के 5.60 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।

    इसमें उत्तर प्रदेश के छह भर्ती मुख्यालयों के अधीन आने वाले सभी जिलों के करीब 4.97 लाख अभ्यथियों को सीईई के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

    सबसे अधिक 1.19 लाख अभ्यर्थी सेना भर्ती मुख्यालय वाराणसी के अधीन आने वाले पूर्वांचल के गाजीपुर,आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, देवरिया सहित 12 जिलों के युवाओं ने आवेदन किया है। इसी तरह सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अधीन आने वाले लखनऊ, फतेहपुर, चित्रकूट, कानपुर देहात, हमीरपुर, उन्नाव, गोंडा, बांदा, कन्नौज, महोबा, औरैया और बाराबंकी से सबसे कम 54600 आवेदन हुए हैं।

    इन भर्ती क्षेत्रों से हुए इतने आवेदन

    सेना भर्ती कार्यालय आवेदन की संख्या
    आगरा 88,500
    अयोध्या 66,900
    बरेली 68,700
    मेरठ 98,500
    वाराणसी 1,19,900
    लखनऊ 54,600
    अल्मोड़ा 21,100
    पिथौरागढ़ 11,000
    लैंसडाउन 31,400