ग्रामीण युवाओं के रोजगार को आगरा में आज और कल बनेगी रणनीति, 8 राज्यों से आएंगे अधिकारी
आगरा में 7-8 मई को ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और कौशल प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला होगी। इसमें DDU-GKY 2.0 और R ...और पढ़ें

ग्रामीण युवाओं के रोजगार को आगरा में आज और कल बनेगी रणनीति।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और कौशल प्रशिक्षण को ज्यादा असरदार बनाने के लिए आगरा में सात और आठ मई को मंथन होगा।
ताज व्यू होटल में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 और ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के जरिये युवाओं को ट्रेनिंग, नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ने के उपाय खोजे जाएंगे।
इसमें झारखंड, उड़ीसा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, महाराष्ट्र और अंडमान एवं निकोबार आदि के अधिकारी हिस्सा लेंगे और योजनाओं को जमीन पर बेहतर तरीके से लागू करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही तकनीक के इस्तेमाल और ट्रेनिंग की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर रहेगा।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने लखनऊ के लोक भवन में 481 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- प्रगति में आएगी तेजी
व्यावसायिक व कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की बैठकों से राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और युवाओं के लिए नए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।