Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा में असंतोष', विधानसभा चुनाव से पहले अजय राय का बड़ा बयान

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 07:59 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा में असंतोष का आरोप लगाया है, कहा कि सीएम पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम ...और पढ़ें

    अजय राय और सीएम योगी - फाइल फोटो

    अजय राय और सीएम योगी - फाइल फोटो

    HighLights

    1. अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी पर भाजपा में असंतोष बताया।

    2. सीएम योगी भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।

    3. कांग्रेस 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती पर अधिवक्ता सम्मेलन।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा में असंतोष चरम पर है। इसीलिए मुख्यमंत्री भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए । उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं की आपसी लड़ाई के कारण प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है।

    मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान अब इस स्तर पर पहुंच गई है कि मुख्यमंत्री को भी पार्टी के स्थापना दिवस जैसे कार्यक्रमों से दरकिनार किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री सहित कई नेता उपस्थित रहे, लेकिन मुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे, जबकि वह प्रदेश में ही थे। इतना ही नहीं जो नेता व पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया, लेकिन मुख्यमंत्री को इस प्रक्रिया से भी दूर रखा गया।

    भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा

    उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, नौजवानों, महिलाओं और व्यापारियों से किए गए वादे भाजपा सरकार ने पूरे नहीं किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो दिखाते हुए कहा कि सबसे चिंताजनक और भावुक करने वाली घटना वाराणसी से सामने आई है,वहां गोमाता के गोवंश को कुत्ते नोचकर खा रहे हैं।

    खबरें और भी

    सरकार सिर्फ प्रचार और झूठ फैलाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर कांग्रेस 11 अप्रैल को अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है। इस सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी शामिल होंगे ।