Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में भाजपा कार्यालय के निर्माण पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, LDA से पूछा- 'क्या नक्शा पास है?'

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

    अखिलेश यादव ने कैसरबाग में निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय को अवैध बताते हुए उसके नक्शे की स्वीकृति पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अखिलेश यादव ने भाजपा कार्यालय निर्माण को अवैध बताया।

    2. एलडीए उपाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    3. भाजपा ने निर्माण को वैध और आवंटित बताया है।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। कैसरबाग में एक निर्माणाधीन भवन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा का अवैध कार्यालय करार दिया है। एक्स पर उन्होंने भवन की फोटो के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण व नगर निगम को टैग करके पूछा है कि इस भवन का नक्शा स्वीकृत है?

    एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, निर्माणाधीन भवन की जांच कराई जाएगी और यदि नक्शा स्वीकृत नहीं होगा तो कार्रवाई भी करेंगे। कैसरबाग में नगर निगम की नवीन मार्केट में भाजपा का महानगर कार्यालय है।

    पहली मंजिल पर यह कार्यालय चल रहा था लेकिन समय के साथ छोटा होने से छह माह से ही दुकानों के ऊपर इसका निर्माण चालू किया गया था और दो मंजिला तैयार भी हो गया है। इस बिल्डिंग में नगर निगम ने 1998 में भाजपा कार्यालय को जगह आवंटित की थी।

    भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का कहना है कि नगर निगम की तरफ से आवंटित है। किसी तरह का कोई अवैध निर्माण नहीं हो रहा है। एलडीए में मानचित्र पास कराने की प्रक्रिया चल रही है। सपा प्रमुख को अपने पार्षद यावर हुसैन रेशू के अवैध निर्माण को देखना चाहिए, जिन्होंने सर्विस लेन पर ही शौचालय का निर्माण करा दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि उनकी जानकारी में मामला नहीं है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के एक ही थाना में 422 वकीलों के खिलाफ दर्ज हैं 236 आपराधिक मामले, हाई कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

    खबरें और भी