Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nazul Bhoomi Bill: 'भाजपा घर-परिवार के खिलाफ', अखिलेश ने BJP को दी चुनौती; पूरे देश में लागू करें नजूल विधेयक

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 11:44 AM (GMT+05:30)

    नजूल भूमि संपत्ति विधेयक-2024 को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आक्रामक दिखे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हम डंके की चोट पर कहते हैं हिम्मत ...और पढ़ें

    नजूल भूमि बिल पर सपा ने भाजपा को घेरा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    नजूल भूमि बिल पर सपा ने भाजपा को घेरा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. सपा अध्यक्ष ने की बिल को वापस लेने की मांग
    2. अखिलेश यादव ने बिल को बताया अमानवीय

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा में पारित हुए नजूल भूमि संपत्ति विधेयक-2024 को लेकर शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आक्रामक दिखे। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होकर एक्स पर लिखा कि अगर भाजपा को लगता है कि उनका ये फैसला सही है तो हम डंके की चोट पर कहते हैं, हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं क्योंकि नजूल भूमि केवल यूपी में ही नहीं पूरे देश में है। 

    इस विधेयक को लेकर पहले ही एनडीए में शामिल दल अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी अपनी आपत्ति उठा चुके हैं। उच्च सदन की प्रवर समिति को विमर्श के लिए भेजे गए नजूल भूमि संपत्ति विधेयक को लेकर अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। यह वीडियो प्रयागराज का बताया जा रहा है। इसमें एक परिवार नजूल भूमि संपत्ति विधेयक-2024 के लागू होने के बाद खुद के बेघर होने की बात एक परिवार कर रहा है।

    भाजपा घर परिवार वालों के खिलाफ : अखिलेश

    अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि नजूल भूमि का मामला पूरी तरह से घर उजाड़ने का फैसला है क्योंकि बुलडोजर हर घर पर नहीं चल सकता है। भाजपा घर परिवार वालों के खिलाफ है। जनता को दुख देने में भाजपा अपनी खुशी मानती है।

    जब से भाजपा आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोज़गार के लिए भटक रही है, और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं। कुछ लोगों के पास दो जगह घर का विकल्प है, पर हर एक उनके जैसा नहीं है। बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपावालों को क्या मिलेगा? क्या भू-माफ़ियाओं के लिए भाजपा जनता को बेघर कर देगी? सपा की यहीं मांग है कि अमानवीय ‘नजूल भूमि बिल’ हमेशा के लिए वापस हो। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    Nazul Bhoomi Bill : अखिलेश का बयान, कहा- घर उजाड़कर भाजपावालों को क्या मिलेगा? बोले; BJP जनता को बेघर कर देगी