Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश ने कोलकाता में मीडिया को कौन-सी तस्वीर दिखाई? यूपी उपचुनाव की दिलाई याद

    Updated: Thu, 07 May 2026 04:39 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उत्त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अखिलेश यादव ने बंगाल चुनाव परिणामों पर सवाल उठाए।

    2. भाजपा पर लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाया।

    3. यूपी उपचुनावों में वोट रोकने का भी जिक्र किया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाया है।

    कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में फोर्स लगाकर लोगों का वोट रोका गया, वहीं बंगाल में लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने का रास्ता निकाला गया।

    अखिलेश यादव ने कहा, “जब उत्तर प्रदेश में बाय इलेक्शन हुआ था तो फोर्सज को लगाकर लोगों का वोट रोका गया था।” इस दौरान अखिलेश ने एक तस्वीर भी दिखाई। फिर कहा कि बंगाल में डेमोक्रेसी को डिस्ट्रॉय करने का रास्ता निकाला है।

    बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

    2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत हासिल किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 207 सीटें जीतीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मात्र 80 सीटों पर सिमट गई। यह भाजपा के लिए तीन दशक में राज्य में पहली बार सरकार बनाने का मौका है।

    इस बार ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सत्ता से बाहर हो गई है। परिणाम आने के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और वोटों की गिनती के वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- कोलकाता के कालीघाट पहुंचकर अखिलेश यादव ने ममता से की मुलाकात, कहा- दीदी आप हारी नहीं हैं

    खबरें और भी