Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सपा सरकार बनने पर गठित होगा स्वर्णकार बोर्ड', अखिलेश यादव ने भाजपा पर व्यापारियों को तबाह करने का लगाया आरोप

    Updated: Sat, 16 May 2026 09:02 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर स्वर्णकारों के लिए संकट पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सपा सरकार बनने पर स्वर्णकार बोर्ड के गठन और व्यापारियों की ...और पढ़ें

    सपा की सरकार बनने पर गठित होगा स्वर्णकार बोर्ड: अखिलेश यादव।

    सपा की सरकार बनने पर गठित होगा स्वर्णकार बोर्ड: अखिलेश यादव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर स्वर्णकारों के लिए जानबूझकर संकट पैदा करने का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने कहा कि सोने को लेकर भाजपा सरकार का फरमान ठीक नहीं है।

    भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री भ्रमित हैं। लोगों के पास पैसा है ही नहीं तो अर्थव्यवस्था कैसे अच्छी होगी? कुछ ही लोगों के पास पैसा है, बाकी लोगों का हाथ खाली है।

    उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर स्वर्णकार बोर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने डिजाइन विश्वविद्यालय बनाने और गोमती रिवर फ्रंट पर संत नरहरि दास महाराज की प्रतिमा स्थापना की भी घोषणा की।

    शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रमुख ने स्वर्णकारों व कारोबारियों के साथ बैठक में कहा कि सरकार के फैसले से जेवर कारोबार का क्या होगा? लगातार बढ़ती मंहगाई भाजपा की देन है। स्वर्णकार समाज पीड़ित है और पीडीए में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में व्यापारी तबाह हो गया है।

    पुलिस-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसा देती है। प्रदेश में हर दिन 10-15 व्यापारी पुलिस उगाही के शिकार हो रहे है। सपा की सरकार बनने पर हम किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सबकी सुरक्षा करेंगे। सबको न्याय देंगे।

    सपा प्रमुख ने एक्स पर भी भाजपा पर निशाना साधा। लिखा, उप्र में दिनदहाड़े लुटते ‘सुनारों की सुरक्षा’ की समस्या अभी सुलझी नहीं थी कि तब तक ‘सोनाबंदी’ का व्यापार चौपट करनेवाला आह्वान आ गया और फिर ‘सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी ढाई गुना बढ़ाने का फरमान’।

    खबरें और भी

    छोटे सुनार वैसे ही बड़ी कंपनियों से प्रतियोगिता नहीं कर पा रहे थे, अब उन्हें लग रहा है कि शायद बड़ी कंपनियों से एकमुश्त कमीशन लेने के चक्कर में ही भाजपाइयों ने युद्ध के बहाने, सोनाबंदी की बात की है।

    यह भी पढ़ें- खेलों का नया 'ग्लोबल हब' बना उत्तर प्रदेश: मेरठ में देश की अत्याधुनिक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तैयार, खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी

    यह भी पढ़ें- यूपी में आयुष शिक्षा का डिजिटल कायाकल्प, बिना शव के मानव शरीर रचना सीखेंगे छात्र; योगी सरकार लाएगी 3-D एनाटोमेज टेबल