Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमर सिंह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2016 06:28 PM (IST)

    अमर सिंह को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सपा में अब पद के मामले में अब अमर सिंह प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बराबर हो गए हैं। ...और पढ़ें

    अमर सिंह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
    अमर सिंह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

    लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए पार्टी में राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का कद बढ़ा दिया है। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सपा में अब पद के मामले में अब अमर सिंह प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बराबर हो गए हैं।

    मैं सीएम को नहीं सिर्फ अखिलेश को जानता हूं : अमर सिंह

    समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल का दौर जारी है। पहले शिवपाल को प्रदेश का अधयक्ष बनाया गया, अब अमर सिंह का कद भी बढ़ा दिया गया है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। समाजवादी पार्टी ने कुछ दिनों पार्टी में वापसी से पहले अमर सिंह को राज्यसभा सांसद बनाया था।

    समाजवादी अंतर्कलहः बाहरी घोषित अमर सिंह के दस अमर बयान

    चाचा-भतीजे की लड़ाई के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह को बाहरी बताकर कड़ा एतराज जताया था। मुलायम सिंह यादव का यह फैसला अखिलेश यादव की मर्जी के खिलाफ है। आज़म खा और रामगोपाल यादव के विरोध के बाद हुआ फैसला। इस फैसले से शिवपाल की मुलायम के यहाँ अहमियत साबित हुई , क्योंकि शिवपाल अमर सिंह के पक्ष में खड़े है।

    राम गोपाल के निशाने पर अमर सिंह, कहा - पार्टी में कोई मतभेद नहीं

    खबरें और भी