लखनऊ: अंसल निदेशकों समेत 6 के खिलाफ 43 लाख की धोखाधड़ी का केस, आवंटन के बाद दूसराें को बेचा प्लॉट
लखनऊ में अंसल निदेशकों समेत छह लोगों के खिलाफ 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी ने आवंटित प्लॉट फर्जीवाड़ा कर दूसरो ...और पढ़ें

अंसल निदेशकों समेत 6 के खिलाफ 43 लाख की धोखाधड़ी का केस।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। आजमगढ़ के पीड़ित ने अंसल निदेशकों समेत छह के खिलाफ 43 लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है। आरोप है आवंटन के बाद भी कंपनी निदेशकों ने फर्जीवाड़ा कर प्लॉट दूसरे को बेच दिया।
सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सुशील अंसल, प्रणव अंसल, श्रवण कुमार, विजय कुमार वर्मा, आदेश कुमार और कृष्णा आजाद पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आजमगढ़ के सिधारी निवासी भूपेंद्र वीर सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार नितिन नरसरिया पश्चिम बंगाल में रहते हैं। लखनऊ में प्लॉट खरीदने के लिए अक्टूबर 2024 में अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्टचर में उनकी मुलाकात कंपनी निदेशक प्रणव अंसल, सुशील अंसल व अन्य से हुई।
अंसल निदेशकों ने एसजीपीजीआइ के डाक्टर नारायण प्रसाद व उनकी पत्नी रेनू सिंह को आवंटित प्लॉट दूसरी रियल एस्टेट कंपनी के संचालक अभिषेक सिंह के नाम नामांतरण कर उनके नाम बुक किया था। पीड़ितों ने दोनों प्लॉट के एवज में 43 लाख का भुगतान किया था।
आवंटन के बाद कंपनी ने जल्द प्लॉट पर कब्जा देने की बात कही। 20 जून को लखनऊ आने पर प्लॉट पर पहुंचे तो वहां मौजूद अन्य शख्स ने अपना हक जताया।
पता चला कि कंपनी के कृष्णा आजाद ने क्रेता श्रवण कुमार निवासी बक्कास, विजय कुमार वर्मा निवासी मलौली और आदेश कुमार निवासी धौरहरा ने साजिश कर इसे दूसरे को बेच दिया। यह भी पता चला है कि प्लॉट अंसल कंपनी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के बाद बेचा गया।