अपर्णा अग्रवाल को मिला राजभाषा गौरव सम्मान, अवार्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के समारोह में 20 हस्तियां सम्मानित
लखनऊ में एवार्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौर ...और पढ़ें
-1780163215349_m.webp)
अपर्णा अग्रवाल को मिला राजभाषा गौरव सम्मान। AI जेनेरेटेड फोटो
HighLights
एवार्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने 20 हस्तियों को किया सम्मानित।
अपर्णा अग्रवाल को मिला प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव सम्मान।
डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एवार्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा अग्रवाल को राजभाषा गौरव सम्मान प्रदान किया गया।लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल, सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानकचंद लखमानी, रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर त्रिपाठी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व सेंट मीराज इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनोद रात्रा को भाजपा गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
उद्योगपति ब्रिज किशोर सिंह को कुर्मी कुलगौरव सम्मान, कवयित्री अंजना सिंह सेंगर को साहित्य गौरव सम्मान, एक्सेला ग्रुप के प्रबंध निदेशक किशोर गोयल व क्रेडाई के रेजिडेंट डायरेक्टर पी.के. श्रीवास्तव को आवास गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
वहीं आईटी कालेज की प्रिंसिपल नीरजा मसीह को शिक्षा गौरव, महेश नमकीन के प्रबंध निदेशक वासुदेव चावला और आगरा के उद्मी प्रबंध निदेशक सुभाष गोयल को उद्योग गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
कवि सर्वेश अस्थाना को स्माइलमैन आफ इंडिया, दंत चिकित्सक डॉ. विक्रम आहूजा को दंत चिकित्सा गौरव, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. नफीस अहमद सिद्दीकी को चिकित्सा गौरव, राजधानी दिल्ली की चित्रकार राखी पोद्दार को कला गौरव व विख्यात ग्राफिक डिजाइनर तपेन्द्र दत्ता को प्रिंट स्टार सम्मान से अलंकृत किया गया। लेखक अथर्व आर्य को नज्म-ए-शायर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अथर्व आर्य की पहली पुस्तक ‘बगावत-ए-इश्क’ का विमोचन भी किया गया। भल्ला प्रकाशन की ओर से प्रकाशित की जाने वाली ‘यूपी रियल एस्टेट पब्लिक डायरेक्ट्री’ के मुख्य आवरण पृष्ठ का भी अनावरण किया गया।
यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! लखनऊ स्टेशन पर दो दिन नहीं आएंगी कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
यह भी पढ़ें- कसमंडी ढांचे को लेकर विवाद कायम, एक्सपर्ट बोले- मंदिर है या मकबरा; खोदाई के बाद ही चलेगा पता