Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी ATS की पूछताछ में राजस्थान से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी शहरोज ने उगले बड़े राज, फरार साथी की तलाश जारी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:31 PM (GMT+05:30)

    एटीएस ने राजस्थान से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी शहरोज से पूछताछ शुरू की, जो विस्फोटक लेने अपने साथी के साथ आया था। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. संदिग्ध आतंकी शहरोज राजस्थान से गिरफ्तार, एटीएस ने पूछताछ शुरू की।

    2. विस्फोटक सामग्री व हथियार लेने आया था, साथी नहीं पहुंचा।

    3. पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर भारत में स्लीपर सेल बना रहा था।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने राजस्थान से गिरफ्तार किए गए बलरामपुर निवासी संदिग्ध आतंकी शहरोज से पूछताछ शुरू कर दी है।

    पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विस्फोटक सामग्री व हथियार लेने के लिए संदिग्ध आतंकी ने अपने एक और साथी के साथ राजस्थान जाना था। किन्हीं कारणों से वह नहीं आया और शहरोज एटीएस के हत्थे चढ़ गया।

    एटीएस ने आरोपित को पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। एटीएस ने पिछली 19 जुलाई को आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। वह विस्फोटक सामग्री व हथियार लेने राजस्थान गया था। उसके साथ मुंबई से उसके एक और साथी ने आना था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं पहुंचा।

    आरोपित से उसकी मुलाकात मुंबई में हुई थी। आरोपित काफी समय से मुंबई में कपड़ों की कढ़ाई का काम कर रहा था। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिए वह पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी के संपर्क में आ गया था। पाकिस्तान गैंग्सटर के इशारे पर वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- UP के कैदियों को अवसाद से बचाएगा जेल प्रशासन, आत्महत्या रोकने के लिए किया जाएगा जागरूक

    खबरें और भी