Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा लगातार तीसरे दिन एशिया में सबसे गर्म शहर, 48.2 डिग्री पहुंचा पारा; 60 से अधिक जिलों में भीषण लू का कहर जारी

    Updated: Tue, 19 May 2026 08:11 PM (IST)

    उत्तर भारत समेत उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, बांदा लगातार तीसरे दिन एशिया का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सि ...और पढ़ें

    तस्‍वीर एआई से बनाई गई है।

    तस्‍वीर एआई से बनाई गई है।

    HighLights

    1. बांदा लगातार तीसरे दिन एशिया का सबसे गर्म शहर।

    2. तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस, ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब।

    3. उत्तर प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर भारत समेत प्रदेशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप जारी है, जिसमें बांदा जिला सबसे अधिक प्रभावित है। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को बांदा एशिया में सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान इतिहास में तीसरी बार 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले वर्ष 2019 मई माह में 48.1 डिग्री और वर्ष 2022 में 49 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

    मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम से लेकर पूरब तक अगले पांच-छह दिनों तक तपिश से राहत के आसार नहीं हैं। इस दौरान राजधानी समेत 60 से अधिक जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, लू का सबसे अधिक असर बुंदेलखंड इलाके में है। बांदा में सहित आसपास के जिलों में आसमान से आग बरस रही है। बुधवार और गुरुवार को बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास के जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके अलावा चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया एवं आसपास के जिलों में भी हीटवेव की चेतावनी है।

    प्रयागराज भी प्रभावित

    मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज भी तीन-चार दिन से भीषण लू की चपेट में है। जिले में सोमवार को जहां दिन का पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से उत्तर भारत में शुष्क और गर्म हवा का प्रभाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते प्रदेश में लू की स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। रात में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 25 या उससे अधिक बना है।

    खबरें और भी

    फिलहाल अभी इस सप्ताह राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं, बांदा में सर्वाधिक गर्म दिन रहा तो 29.2 डिग्री सेल्सियस के साथ हमीरपुर में सबसे गर्म रात रही।

    यूपी के पांच सर्वाधिक गर्म जिले

    जिला अधिकतम तापमान
    बांदा 48.2°C
    झांसी 46.5°C
    आगरा 46.5°C
    प्रयागराज 45.8°C
    उरई 45.2°C

    यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 173 नए ट्रॉमा सेंटर, मेरठ-कानपुर समेत कई जिलों की चमकेगी किस्मत