विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी की 17 जाति‍यों को SC का दर्जा

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2016 12:05 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 Dec 2016 04:16 PM (GMT+05:30)

प्रदेश की 17 जाति‍यों को एससी में शामिल करने वाली योजना को मंजूरी दे दी। जिसके बाद यह सभी जातिया अनुसूचित जाति में शामिल हो गयी हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। अखिलेश सरकार ने आज प्रदेश की 17 जातियों को एससी में शामिल करने वाले एक प्रपोजल को मंजूरी दे दी। जिसके बाद यह सभी जातिया अनुसूचित जाति में शामिल हो गयी हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल के बाद आज भी लोक भवन में कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। जिसमें यह फैसला शामिल हैं। ज्ञात हो कि, बुधवार 21 दिसम्बर को भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी।

यह जातिया ओबीसी से एससी में आयीं

कहार, कश्यप , केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीमर, बाथम, तुरहा, गोंड, बिंद

पढ़ें- जनआक्रोश रैली में आज गरजेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
-22000 करोड़ की लागत से लखनऊ गाजीपुर एक्सप्रेस वे
-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनाने का काम यूपीडा को सौंपा गया
-अक्षय पात्र को आठ जिलों में लीज पर जमीन
-प्रति किचन के लिए 14 करोड़ राज्य सरकार
-रायबरेली में नसीराबाद को नगर पंचायत का दर्जा
-हमीरपुर के सुमरेपुर का होगा सीमा व‌िस्तार
-इन प्रस्तावों को भी म‌िली मंजूरी

पढ़ें- पीएम मोदी बाबतपुर एअरपोर्ट से बीएचयू रवाना, करेंगे कैंसर सेंटर का शिलान्यास


-भुर्तिया जाति को पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव
-बैटरी चालित ई-रिक्शा की खरीद पर वैट घटा
-प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बंद होने की स्थिति में वहां पढ़ छात्रों को दूसरे संस्थाओं में समायोजित किए जाने की प्रक्रिया निर्धारण से संबंधित प्रस्ताव।
-राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी के भवनों के निर्माण से संबंधित कई बिंदुओं में संशोधन करने से संबंधित प्रस्ताव।
- ‘उप्र उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली’ में द्वितीय संशोधन प्रस्ताव
-सहारनपुर नगर निगम समेत कई निकायों का होगा सीमा विस्तार
- लखनऊ में एडीएस कमांडों ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना के लिए पहले चरण में बनने वाले भवनों केलिए पुनरीक्षित बजट से संबंधित प्रस्ताव।
- धुनकर को बिजली दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजना के बारे में
- कुशीनगर में खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना के बारे में

पढ़ें- यूपी चुनाव में पहली बार प्रयोग होगा ई-पोस्टल बैलट

पढ़ें- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

पढ़ें- अखिलेश कल एटा में देंगे 52,437 करोड़ की चुनावी सौगातें

पढ़ें-मुख्यमंत्री अखिलेश आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रखेंगे आधारशिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।