Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नौकरियां खत्म करने की साजिश कर रही भाजपा', अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 02 Mar 2025 07:10 PM (GMT+05:30)

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने क ...और पढ़ें

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फाइल फोटो ।
    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फाइल फोटो ।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निजीकरण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। प कहले केंद्र की भाजपा सरकार ने कई सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौपा। अब उसी रास्ते पर चलते हुए उप्र सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम करती हैं। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) को नौकरियों और आरक्षण से दूर करने के लिए निजीकरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर आमादा है। निजीकरण की आड़ में अरबों की संपत्तियां पूंजीपतियों को देना चाहती है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के इस षड्यंत्र को जान चुकी है।

    पर्यावरणीय सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार गंभीर क्यों नहीं: अखिलेश

    वहीं दूसरी ओर, अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि उत्तराखंड में जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं उनकी एनवायरमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट का गंभीरता से अध्ययन किया जाए। इसके बाद ही कार्य प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने कहा है कि विकास और पर्यावरणीय सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार गंभीरता से काम क्यों नहीं करती है?

    उन्होंने कहा है कि भाजपा की कथित विकास नीतियां विनाशपरक है और पूंजीपति घरानों की पोषक हैं। इनका विकास लूट और झूठ का पर्याय बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश से अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बावजूद दोनों राज्यों के बीच भावनात्मक रिश्ता अटूट है। उत्तराखंड में पहाड़ कमजोर होने से जब-तब आपदाएं आती रहती हैं।

    खबरें और भी

    सवाल किया है कि वहां की सभी सरकारें आपदाओं से निबटने में असफल क्यों रहती हैं? यह भी कहा है कि उत्तराखंड की हर आपदा के समय समाजवादी पार्टी मदद के लिए हाथ बढ़ाने में आगे रही है। चमोली में बीआरओ के कैंप पर ग्लेशियर टूटने से वहां मौजूद मजदूर फंसें जिनमें से कुछ की दर्दनाक मौतें हो गई हैं। कई अन्य घायल है। सपा मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है और उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग करती है। घायलों के इलाज में लापरवाही नहीं हो।

    ये भी पढ़ें - 

    होली से पहले बांकेबिहारी मंदिर से 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, अमरोहा से आई थीं वृदावन; तलाशी लेने पर पुलिस के उड़े होश