ब्रज क्षेत्र को नया राजनीतिक शक्ति केंद्र बनाने में जुटी भाजपा, मंत्रिमंडल में सर्वाधिक 12 मंत्री
भाजपा मथुरा को अयोध्या और काशी की तरह नया राजनीतिक शक्ति केंद्र बनाने में जुटी है, जहां पीएम मोदी और सीएम योगी के लगातार कार्यक्रमों से नई चेतना जगी ह ...और पढ़ें

ब्रज क्षेत्र को नया राजनीतिक शक्ति केंद्र बनाने में जुटी भाजपा।
HighLights
भाजपा मथुरा को नया राजनीतिक शक्ति केंद्र बना रही है।
योगी मंत्रिमंडल में ब्रज क्षेत्र से सर्वाधिक 12 मंत्री शामिल।
पार्टी धार्मिक राष्ट्रवाद से जातीय समीकरण साधने की कोशिश।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने यूं ही नहीं अपना राजनीतिक रथ मथुरा की दिशा में मोड़ा है, बल्कि इसे अयोध्या और काशी की तरह नया राजनीतिक शक्ति केंद्र बनाने का लक्ष्य है। मथुरा में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के लगातार कार्यक्रमों से नई राजनीतिक चेतना जागी है।
ब्रज क्षेत्र को सरकार के साथ ही अब पार्टी संगठन में विशेष महत्व देकर चुनावी तैयारियों को और धार देने की कोशिश है। कृष्ण जन्म भूमि पर अधिकारों की लड़ाई के बहाने पार्टी जहां धार्मिक राष्ट्रवाद का आधार मजबूत कर रही है, वहीं मिशन-2027 एवं 2029 की पटकथा भी मथुरा से लिखी जा रही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा को हिन्दू चेतना का नया केंद्र बनाने में जुटा है। भाजपा ने भी ब्रज क्षेत्र को सबसे ज्यादा महत्व देते हुए योगी मंत्रिमंडल में 12 मंत्री बनाया, जिसमें सुरेश खन्ना, बेबीरानी मौर्य, लक्ष्मीनारायण चौधरी, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह समेत छह कैबिनेट जबकि संदीप सिंह, जेपीएस राठौर, अरुण कुमार सक्सेना, धर्मवीर प्रजापति समेत चार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और संजय गंगवार और कैलाश लोध के रूप में दो राज्यमंत्री हैं।
हाल ही में गठित प्रदेश कार्यकारिणी में भी अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक प्रतिनिधित्व ब्रज क्षेत्र को देते हुए राम प्रताप सिंह, राजेश चौधरी के रूप में दो प्रदेश महामंत्री तथा बृज बहादुर, राजेश यादव, दुर्गविजय शाक्य एवं आलोक गुप्ता उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मंत्री के रूप में विजय शिवहरे, सुहासिनी जायसवाल एवं यतेंद्र शर्मा समेत ब्रज से कुल नौ लोगों को संगठन में अहम पद दिए गए।
खबरें और भी
मथुरा के राजनीतिक महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार बार दौरा करने के साथ ही बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं। मुख्यमंत्री रहते योगी आदित्यनाथ भी 38 बार मथुरा-वृंदावन मथ चुके हैं।
भाजपा को सत्ता में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले ओबीसी समाज को साधने के लिए पार्टी ने 12 जुलाई को मथुरा में प्रदेश कार्यसमिति रखी है।
ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप कहते हैं कि ‘हम मथुरा से यज्ञ एवं हवन करते हुए गोवंश संवर्धन एवं गोपूजन से कार्यक्रम शुरू करेंगे’ जिसका संदेश स्पष्ट है कि पार्टी धार्मिक धरातल के जरिए ही जातीय समीकरण साधेगी।