Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल के छात्र संवाद को भाजपा ने बताया फ्लाप शो, केशव मौर्य बोले- कांग्रेस का दोहरा चरित्र देख रहा है युवा

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:30 AM (IST)

    भाजपा ने प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को 'फ्लाप शो' बताया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर दोहर ...और पढ़ें

    राहुल गांधी के छात्र संवाद को भाजपा ने बताया फ्लाप शो।

    राहुल गांधी के छात्र संवाद को भाजपा ने बताया फ्लाप शो।

    HighLights

    1. भाजपा ने राहुल गांधी के प्रयागराज छात्र संवाद को 'फ्लाप शो' बताया।

    2. उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाए।

    3. ब्रजेश पाठक ने राहुल के बाबा की कब्र न जाने पर प्रश्न किया।

    राज्य ब्यूराे, लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से संवाद को भाजपा ने असफल करार दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे फ्लाप शो बताते हुए कहा है कि देश की तरुणाई, कांग्रेस का दोहरा चरित्र देख रही है।

    वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के झारखंड और उत्तराखंड न जाने के साथ प्रयागराज में अपने बाबा की कब्र पर न जाने को लेकर भी पर प्रश्न खड़ा किया है।

    केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को एक्स पर लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव के खुल्लम-खुल्ला समर्थन और उनकी जेबी सपा और कांग्रेस गठबंधन की पूरी ताकत के बावजूद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा फ्लाप शो साबित हुआ।

    कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को ‘छात्रों का कार्यक्रम’ बताकर राजनीतिक असफलता पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में भागीदार है, वहां के सवालों पर चुप्पी और भाजपा शासित राज्यों में उन्हीं मुद्दों पर हल्ला-गुल्ला। श्री अखिलेश यादव जी का सहारा भी प्रयागराज में श्री राहुल गांधी जी के लिए तिनका साबित हुआ।

    वहीं ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने प्रयागराज के कार्यक्रम पर करोड़ों रुपये खर्च किए और दो लाख छात्रों के पंजीकरण का दावा किया था, परंतु कुछ हजार छात्र ही जुटा सकी। जो छात्र आए, उनको भी धन-बल से एकत्र किया गया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यदि छात्रों से लगाव रखते हैं तो झारखंड और हिमाचल के छात्रों का हाल क्यों नहीं देखते। कांग्रेस की दोहरी नीति जनता जानती है, वो वोटों की फसल काटना चाहते हैं। प्रयागराज में राहुल गांधी के बाबा दफन हैं। क्या वे उनकी कब्र पर जाकर साफ-सफाई करके प्रणाम नहीं कर सकते थे।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में चेक क्लोनिंग कर ठगी का प्रयास, बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं को बनाया निशाना