Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BKT में अस्ती रोड रेलवे क्रॉसिंग पर 93 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज, सीतापुर रोड पर जाम से म‍िलेगी राहत

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 08:25 PM (IST)

    बीकेटी में अस्ती रोड रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भीषण जाम से अब निजात मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने 93 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अस्ती रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी।

    2. कुल 93 करोड़ की लागत से बनेगा यह महत्वपूर्ण सेतु।

    3. सीतापुर रोड पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत।

    संवाद सूत्र, बीकेटी। राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर रोड से गुजरने वाले वाहनों के लिये राहत भरी खबर है। बीकेटी में अस्ती रोड रेलवे क्रॉसिंग से राजमार्ग के दोनों ओर भीषण जाम लगता था। जिस वजह से बुधवार को उस कट को बंद कर दिया गया है। इस क्रॉसिंग पर अब रेलवे ओवरब्रिज (आरोबी) का निर्माण कराया जायेगा। जिसके लिये शासन से वित्तीय स्वीकृति के बाद 14 करोड़ 78 लाख 80 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 सीतापुर रोड पर सबसे भीषण रोड जाम अस्ती क्रासिंग के निकट से सड़क के दोनों ओर लगता था। उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता(विकास) एवं विभागाध्यक्ष को पूर्वोत्तर रेलवे के मोहिबुल्लापुर–बख्शी का तालाब रेलवे स्टेशनों के मध्य अस्ती रोड रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु (रेलवे ओवरब्रिज) बनाये जाने के लिये वित्तीय स्वीकृति का पत्र भेजा गया है, जिसके बाद अस्ती रोड क्रसिंग के सामने सीतापुर रोड की कट को बंद कर दिया गया है।

    शासन के पत्र में बीकेटी के अस्ती रोड सम्पार संख्या 16 सी/टी–3 के किमी० 19/2–3 पर 10.50 मीटर कैरिजये फुटपाथ सहित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिये वित्तीय समिति द्वारा कुल लागत 93 करोड़ 40 लाख 93 हजार रुपये की शासन से स्वीकृति दी गई है। वित्तीय स्वीकृति जिसमें मुख्य सेतु रेलवे (रेलवे पोर्शन) की लागत 

    29 करोड़ 10 लाख,भूमि अधिग्रहण की लागत 14 करोड़ 76 लाख और यूटिलिटी शिफ्टिंग की लागत बताई गई है।प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के साथ ही लागत के सापेक्ष वित्त वर्ष 2025–26 में 14 करोड़ 78 लाख 80 हजार रुपये की किश्त निर्माण हेतु जारी कर दी गई है।

    सीतापुर रोड पर लगने वाले रोड जाम से मुक्ति के लिये बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला ने डेढ़ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अस्ती रोड क्रासिंग पर  ओवरब्रिज बनाये जाने की मांग की थी। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने पर जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। जिससे सीतापुर रोड पर लगने वाले रोड जाम से राहत मिल सकेगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी में शराब की दुकानों के आवंटन का दूसरा चरण शुरू, ऑनलाइन आवेदन के ल‍िए 6 अप्रैल तक मौका

    खबरें और भी