मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन, परमहंस को देंगे श्रद्धांजलि
CM Yogi Adityanath in Ayodhya: हनुमानगढ़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने राजूदास के आश्रम पर उनके साकेतवासी गुरु महांत संतरामदास को ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर उतरा उनका हेलीकॉप्टर
HighLights
राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
हेलीपैड से हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन करने के लिए प्रस्थान
जागरण संवददाता, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर उतरने के बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में राम लला का दर्शन-पूजन किया। उनका यहां आज महंत परमहंस को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम है।
हनुमानगढ़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने राजूदास के आश्रम पर उनके साकेतवासी गुरु महांत संतरामदास को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राम मंदिर परिसर में रामलला का दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ श्रीरामलला के समक्ष शीश नवाया और मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रखी थीं। अयोध्या धाम में सावन माह के चलते श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आमद हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री रविदास मंदिर के साकेतवासी महांत बनवारीपति दिवाकर को श्रद्धांजलि देने रविदास भी गये। वह दिगंबर अखाड़ा में राम मंदिर आंदोलन के पर्याय रहे दिग्गज संत महांत रामचंद्रदास परमहंस की 23वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह सरयू के संत तुलसीदास घाट तट पर स्थित परमहंस की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अयोध्या में ढाई घंटा से अधिक समय व्यतीत करने के बाद रामकथापार्क के सामने के ही हेलीपैड से तीसरे पहर तीन बजे लखनऊ वापसी की उड़ान भरेंगे।
