Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की भेंट, CM ने जन भवन में प्रदान की पुस्तक

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:15 PM (GMT+05:30)

    CM Yogi Adityanath: अगस्त महीने के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शनिवार को जन भवन, लखनऊ में शिष्टाच ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की

    HighLights

    1. दोनों के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई

    2. राज्यपाल को भेंट की ‘गंगा में विषधर : भारत विखंडन 2.0’ पुस्तक

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। जन भवन में इस मुलाकात से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को एक पुस्तक भी भेंट की।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते महीने लगातार जिलों के दौरों पर रहे और वहां पर विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी बीते महीने कई जिलों में विश्वविद्यालयों के दीक्षा समारोहों में व्यस्त रहीं।

    अगस्त महीने के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शनिवार को जन भवन, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ‘गंगा में विषधर : भारत विखंडन 2.0’ पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया।

    यह भी पढ़ें- बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से लखनऊ आ रही थीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जौनपुर में मालगाड़ी का इंजन हो गया फेल

    यह भी पढ़ें- 'एस्मा लगाया, फिर गुजरात में कभी नहीं हुआ आंदोलन...'; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल