Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Pakistan: पाकिस्तान से शानदार जीत पर CM योगी ने इंडियन टीम को दी बधाई, सभी खिलाड़ियों का किया अभिनंदन

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 11:04 PM (IST)

    रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान भारतीय प्रशंसकों का उत्साह चरम पर था। भारत की शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ...और पढ़ें

    CM योगी ने इंडियन टीम को दी बधाई।

    CM योगी ने इंडियन टीम को दी बधाई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। रविवार को श्रीलंका का कोलंबो भारतमय हो गया। प्रेमदासा स्टेडियम से लेकर सड़क ओर होटल तक जहां भी नजर दौड़ाओ भारतीय फैंस ही नजर आ रहे थे। कोलंबो के नीले आसमान तले ब्लू जर्सी में भारतीय फैंस अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। पाकिस्तान से धमाकेदार जीत पर CM योगी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

    CM योगी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई। इसके साथ ही, उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन।

    सूर्यकमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम भी फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी और उसने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर पटखनी दे दी। पाकिस्‍तान टीम ने अभिषेक शर्मा की तैयारी थी, लेकिन ईशान किशन आउट ऑफ सिलेबस आ गए।

    छक्‍के के साथ किया स्‍वागत

    हालांकि अगले ही ओवर में ईशान ने शाहीन का स्वागत छक्के से किया। उनके इस ओवर में भारत ने 15 रन बनाए। शाहीन ने दो ओवर में 31 रन दिए। सलमान ने चौथे ओवर में शाहीन की जगह स्पिनर सैम अयूब को लगा दिया। पावरप्ले में ही दोनों तरफ से स्पिनर गेंद फेंक रहे थे। पाकिस्तान ने पांचवें ओवर में ही तीसरे स्पिनर अबरार को गेंद थमा दी।

    शुन्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

    पिछले 6 मैच में चौथी बार अभिषेक शून्य पर आउट हुए। वह विश्व कप के अपने दो शुरुआती मैचों में शून्य पर आउट होने वाले पूर्णकालिक सदस्य देश के तीसरे बल्लेबाज हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: बाबर आजम के कारण पाकिस्तानी क्रिकेटरों की हुई भारी बेइज्जती, सारे दावे मिट्टी में मिले

    खबरें और भी