Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पूरा देश आपके साथ है, पूर्ण विश्वास है पहले से अधिक मजबूत…', CM योगी ने इस कठिन समय में की विनेश फोगाट की हौसला अफजाई

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 04:34 PM (IST)

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympic 2024) फाइनल से डिस्क्वालिफाई हो गई हैं। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण ...और पढ़ें

    विनेश फोगाट के फाइनल से बाहर होने पर सीएम योगी का रिएक्शन
    विनेश फोगाट के फाइनल से बाहर होने पर सीएम योगी का रिएक्शन

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक 2024 फाइनल से डिस्क्वालिफाई हुई विनेश फोगाट
    2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिया रिएक्शन
    3. विनेश फोगाट को सभी भारतवासियों के लिए गौरव, विजेता और चैंपियन बताया

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ।  भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) बुधवार को 100 ग्राम ओवरवेट के चलते पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) से बाहर कर दी गई। फोगाट के साथ-साथ पूरे देश में दुख का माहौल है। वहीं इसे लेकर सियासत में भी हलचल है। सुबह तक जो नेतागण ओलंपिक में पहुंचने की बधाई दे रहे थे वहीं अब राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

    इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रिएक्शन दिया है। हालांकि सीएम योगी का ये रिएक्शन महिला पहलवान के खिलाफ नहीं बल्कि उनकी हौसला अफजाई में आया है। यूपी सीएम ने विनेश फोगाट को सभी भारत वासियों के लिए गौरव, विजेता और चैंपियन बताया है। इसके साथ ही निराश न होने को भी कहा है और उनका साहस बढ़ाया।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 के फाइनल से डिसक्वालिफाई हुईं Vinesh Phogat, 140 करोड़ भारतीयों का टूटा सपना

    सपा अध्यक्ष ने की जांच-पड़ताल की मांग

    बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने भी जांच की मांग की है।

    सपा मुखिया ने कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

    यह भी पढ़ें- व‍िनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर, अखि‍लेश ने की जांच की मांग; ड‍िंपल बोलीं- सरकार जारी करे बयान

    खबरें और भी