Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: दो दिनाें तक यूपी के कई जिलों में रहेगा शीत दिवस, आज प्रदेश में इन जगहों पर पड़ी सबसे ज्‍यादा ठंड

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 08:11 PM (IST)

    UP Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी तक शीत दिवस का असर जारी रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम साफ होने की संभावना है। प् ...और पढ़ें

    यूपी में दो द‍िनों तक रहेगा शीत दिवस।
    यूपी में दो द‍िनों तक रहेगा शीत दिवस।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिसंबर के अंतिम दिनों में ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। सोमवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रही। कई जिलों में दिन और रात के तापमान का अंतर लगभग खत्म हो गया, जिससे लोगों ने दिनभर कड़ाके की ठंड महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार, एक जनवरी तक शीत दिवस का असर जारी रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम साफ होने की संभावना है।

    प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को घने कोहरे ने आसमान को ढक लिया, जिससे दिनभर धूप नहीं निकली। इस वजह से दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। आगरा में दिन का तापमान सबसे अधिक गिरा, जहां अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान मात्र 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    दो द‍िनों तक ग‍िरेगा तापमान

    मौसम वैज्ञानि‍क डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर है। दिन का तापमान कम होने के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। आगामी दो दिनों तक रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में शीत दिवस का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा गया। दिन के समय लोगों ने रात जैसी ठंड महसूस की।

    यह भी पढ़ें: UP Weather On New Year: नए साल पर पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, मौसम व‍िभाग का अलर्ट जारी

    एक जनवरी काे पड़ेगी जबरदस्‍त ठंड

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और एक जनवरी को प्रदेश में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कहा गया है क‍ि गर्म कपड़ों का उपयोग करें और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें।

    खबरें और भी

    लखनऊ में रात जैसी सर्दी दिन में लगी

    सोमवार को लखनऊ में शीत दिवस का पूरा असर रहा। लोगों को रात जैसी सर्दी दिन में महसूस हुई। जिले में रात और दिन के तापमान में अंतर कम रहा। दिन के तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात के तापमान में 5.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी के अनुसार रात के तापमान में अभी बढ़ोतरी दिख रही है, ऐसे में इसे शीतलहर नहीं कहकर शीत दिवस कहा जाता है।

    प्रदेश में सबसे अधिक ठंड वाले जिले

    • बुलंदशहर- अध‍िकतम तापमान 6.0 : न्‍यूनतम तापमान 18
    • अयोध्या 9.0 : 19
    • फतेहगढ़ 9.2: 18.8
    • नजीबाबाद 9.5 : 15.2
    • इटावा 9.6 : 13.8
    • मेरठ 10.3: 15.2
    • आगरा 10.3 : 14.2
    • झांसी 10.7 : 15.7
    • अलीगढ़ 10.8: 13.8
    • मुजफ्फरनगर 11.2 : 13.4
    • लखनऊ 13.3: 15.2

    यह भी पढ़ें: Weather Update UP: अब कड़ाके की सर्दी का वार...अयोध्या, लखनऊ सहित यूपी के कई जिले में घने कोहरे का अलर्ट