बकरीद मनाने लखनऊ आया जिलाबदर अपराधी, पुलिस ने घर से साथी संग किया गिरफ्तार
Lucknow Crime: जिनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है, चोरी-छिपे अपने घर पर मौजूद हैं। ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ शारिक
HighLights
उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई
मोहनलालगंज पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने जिलाबदर घोषित दो अपराधियों को आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित चोरी-छिपे अपने घर आ रहे थे। पूछताछ में बताया कि बकरीद मनाने के लिए साथी के साथ आया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार तिवारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की रात टीम कनकहा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फत्तेखेड़ा निवासी मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ शारिक, जिनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है, चोरी-छिपे अपने घर पर मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मोहित कुमार के घर के बाहर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों में फत्तेखेड़ा मजरा कनकहा निवासी मोहित कुमार और शारिख खान उर्फ सारिक उर्फ शारिक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मोहित कुमार के खिलाफ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने दिसंबर 2025 में छह माह के लिए जिला निकाला का आदेश जारी किया गया था।
वहीं सारिख खान के खिलाफ मई 2026 में छह माह के लिए जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी। पूछताछ में शारिख खान ने पुलिस को बताया कि वह बकरीद का त्योहार मनाने के लिए घर आया था, जबकि मोहित कुमार ने पत्नी से मिलने आने की बात कही। पुलिस ने दोनों से बिना सक्षम अनुमति के जिले की सीमा में प्रवेश करने के संबंध में पूछताछ की, जिस पर दोनों ने गलती स्वीकार कर माफी मांगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- लखनऊ में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट, पालतू कुत्तों को भी छोड़ा
दोनों के खिलाफ धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर देर रात गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर से तीन दिन पहले अपहृत युवती का लखनऊ के होटल में मिला शव, बैग में मिले नये कपड़े
शारिख खान पर मारपीट, धमकी, लूट, एससी-एसटी एक्ट और आइटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोहित कुमार पर मारपीट, आगजनी, बलवा और धमकी जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- अयोध्या के भाजपा नेता शिवम सिंह की लखनऊ में हत्या, सिगरेट ना देने पर ईंट-पत्थर से हमला