Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी जीएसटी गिरोह के दो सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार, दूसरी कंपनियों को पहुंचाते थे ITC का लाभ

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM (GMT+05:30)

    एसटीएफ ने पश्चिमी दिल्ली से फर्जी जीएसटी गिरोह के दो सदस्यों, सौरभ अग्रवाल और अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कूटरचित दस्तावेजों से कंपनियों ...और पढ़ें

    फर्जी जीएसटी गिरोह के दो सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार।

    फर्जी जीएसटी गिरोह के दो सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। एसटीएफ ने फर्जी जीएसटी गिरोह के दो सदस्यों को पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नई दिल्ली निवासी सौरभ अग्रवाल व अजीत कुमार के रूप में हुई है।

    दोनों आरोपित कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ दूसरी कंपनियों को पहुंचाने के बदले में मोटी रकम लेते थे।

    आरोपितों के विरुद्ध संत कबीर नगर में यादव इंटरप्राइजेज के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। संत कबीर नगर पुलिस ने दोनों आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम रखा था।

    एसटीएफ के अनुसार संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली में दर्ज मुकदमे के तहत आरोपितों की तलाश की जा रही थी। दोनों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्मों का पंजीकरण कराने, फर्जी इनवाइस और ई-वे बिल तैयार कर वास्तविक कंपनियों को गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ पहुंचाने का आरोप है। इसके चलते सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हुआ था।

    जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में बैठकर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनियां बनाते थे, बिना किसी वास्तविक व्यापार के नकली बिक्री बिल और ई-वे बिल तैयार करते थे। जीएसटी पोर्टल पर फर्जी रिटर्न दाखिल करते थे।

    बैंक खातों के माध्यम से लेनदेन दिखाकर इन फर्जी कारोबारों को वैध रूप देकर आईटीसी का लाभ ले लेते थे। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों संदीप कुमार और अमन उपाध्याय को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सौरभ अग्रवाल और अजीत कुमार फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

    पूछताछ में यह भी पता चला है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कई बोगस फर्में संचालित कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फतेहपुर में पति ने पत्नी के साथ मिल उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, शव अकड़ने पर कटर से काटे पैर