Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अपने कमरे पर ले गया था परिचित

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sun, 24 May 2026 03:42 PM (IST)

    Gangrape in Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप

    तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप

    HighLights

    1. दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी जौनपुर निवासी छात्रा

    2. दो लड़कों ने तीन दिन तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

    3. जीआरपी दिल्ली में दर्ज मुकदमा लखनऊ ट्रांसफर 

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। परिचित के झांसे में आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा ने अपनी अस्मत गंवा दी। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले छात्रा के परिचित ने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया।

    इसके बाद उसे रेलवे स्टेशन छोड़ आए तो छात्रा ने दिल्ली जीआरपी में केस दर्ज कराया। दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी (GRP) थाने में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज होने के बाद केस को अग्रिम कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। सुशांत गोल्फ सिटीथाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा 15 मई को जौनपुर से वापस जा रही थी तो उसके परिचित ने ट्रेन से लखनऊ में उतार लिया और सुशांत गोल्फ सिटी में अपने कमरे पर ले आया। उसको लखनऊ घुमाने का झांसा देकर तीन दिन तक दो दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लखनऊ में एफआईआर ट्रांसफर होने के बाद छात्रा के पिता ने तीनों आरोपितों के एनकाउंटर की मांग की है। छात्रा को तीन दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। पहले दिन उसके दोस्त ने रेप किया और उसके बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दो दिनों तक जबरदस्ती करता रहा। 

    पुलिस ने बताया कि छात्रा मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली है। दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। छुट्टी पर एक मई को घर आई थी, वहां से 15 मई को दिल्ली वापस जा रही थी। तभी लखनऊ में उसको परिचित शिवम यादव ने उतार लिया और दोस्त के साथ सुशांत गोल्फ सिटी में कमरे पर ले गए वहां तीनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे चारबाग रेलवे स्टेशन छोड़ आये। वहां से छात्रा दिल्ली चली गई। दिल्ली में छात्रा ने दिल्ली जीआरपी स्टेशन पर मुकदमा दर्ज कराया। वहां से घटना स्थल लखनऊ होने के कारण मुकदमा स्थानांतरित होकर आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जौनपुर निवासी शिवम यादव, सनी यादव और शिवम के एक अन्य साथी ने उसके साथ गलत काम किया। 

    खबरें और भी

    पीड़िता दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीए ऑनर्स की छात्रा है और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। कॉलेज की छुट्टियों में वह अपने घर जौनपुर आई हुई थी। 15 मई को उसका किसी परीक्षा का एडमिट कार्ड आना था, जिसके लिए वह सुहेलदेव एक्सप्रेस से वापस दिल्ली जा रही थी। ट्रेन चलने के बाद उसने अपने पुराने परिचित शिवम यादव को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। ट्रेन जैसे की लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची शिवम यादव अपने साथी शनि यादव के साथ स्टेशन पहुंचा और छात्रा को ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद आरोपी उसे सुशांत गोल सिटी इलाके में मेदांता हॉस्पिटल के पास कमरे में लेकर गये।

    वहां पहुंचने के बाद एक युवक खाना लेने चला गया और खाना खाने के बाद शिवम ने युवती को कॉफी दी। जिसमें पहले से ही नींद की गोलियां मिलाई गई थी। कॉफी पीते ही छात्रा बेहोश हो गई, जिसका फायदा उठाकर शिवम ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना और रात भर छात्र के साथ हैवानियत करता रहा।

    अगले दिन 16 मई को शिवम कमरे से बाहर निकल गया और उसका दोस्त शनि यादव वहां पर पहुंचा। उसने भी युवती के साथ कई बार रेप किया। पीड़िता के अनुसार 17 मई को एक तीसरा युवक भी कमरे में आया, जिसे वह पहचानती नहीं है। तीनों आरोपियों ने मिलकर 18 मई तक उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद रखकर जाते थे, ताकि वह बाहर न निकल सके।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपित डॉक्टर गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर अस्पताल सील

    आरोपित 18 मई को युवती को चारबाग रेलवे स्टेशन लेकर गए और ट्रेन में बैठाकर दिल्ली भेज दिया। ट्रेन बरेली के पास पहुंची तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी गई।

    यह भी पढ़ें- हिंदू लड़के से बात करने पर पिता ने ही की थी हत्या, जीआरपी ने कुशीनगर से बिग्गन अंसारी को किया गिरफ्तार

    जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए युवती को दिल्ली में उतारा, जहां परिवार के लोगों की मौजूदगी में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई में बेहद होनहार है और आईएएस बनने का सपना देख रही थी, लेकिन इस घटना के बाद वह गहरे सदमे में है।

    अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली बसंथ कुमार ने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में जीरो एफआईआर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई है। शीघ्र ही आरोपितों शिवम यादव, शनि यादव एवं एक अज्ञात को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    प्रयागराज का रहने वाला है मुख्य आरोपित, कर रहा तैयारी

    मुख्य आरोपित शिवम मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। वह भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घटना में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित ने मोबाइल बंद किया। साथ ही अन्य दोनों आरोपित भी फरार हैं। पुलिस आरोपितों के घर व संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।