Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले ही कहा था...साइकिल से बेहतर कुछ नहीं', पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर अखिलेश का तंज

    Updated: Fri, 15 May 2026 11:55 AM (IST)

    तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा 'साइकिल से बेहतर कुछ ...और पढ़ें

    अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)

    अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी का एलान किया है। इस फैसले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है।ट

    अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया, 'मैंने तो पहले ही कहा था- साइकिल से बेहतर कुछ नहीं।'

    बता दें कि अखिलेश ने योगी मंत्रिमंडल में विभाग के बंटवारे में हो रही देरी पर भी योगी सरकार को घेरा है। ट्वीट कर लिखा- उप्र में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?

    यह भी पढ़ें- 'विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?' मंत्रालय बंटवारे में देरी पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

    कई शहरों में दाम 100 के पार निकले

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम आसमान छूने लगे हैं। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार निकल गई है।