Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 08:16 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी और गाजीपुर समेत कई जिलों में नए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की नियुक्ति की गई है। शासन स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान खत्म होने के बाद जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात आईएएस अधिकारियों के तबादले शुरू कर दिए हैं। रविवार देर रात 15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल करने के बाद सोमवार को 10 डीएम सहित 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

    यानी 24 घंटे के अंदर 25 डीएम सहित कुल 64 आईएएस अधिकारियों को बदला गया है। अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, एटा, बांदा, हापुड़, फर्रूखाबाद, सोनभद्र व गाजीपुर में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं।

    सोमवार को जारी तबादला सूची के अनुसार डीएम गाजीपुर अविनाश कुमार को डीएम अलीगढ़ बनाया गया है। अंबेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का डीएम बनाया गया है। बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दी गई है।

    मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव, कृषि बनाया गया है, जबकि एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान में नई तैनाती मिली है। उन्हें मध्याह्न भोजन अभिकरण का निदेशक की भी जिम्मेदारी दी गई है।

    राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अरविन्द सिंह को डीएम एटा, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग अमित आसेरी को डीएम बांदा, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का नया डीएम बनाया गया है।

    विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया को डीएम अंबेडकरनगर व उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी चर्चित गौड़ को डीएम सोनभद्र बनाया गया है।

    हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त व डीएम बांदा जे. रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। इसी प्रकार विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म एवं अपर निदेशक अरूण कुमार से विशेष सचिव का पदभार वापस ले लिया गया है।

    खबरें और भी

    क्र.सं. अधिकारी का नाम एवं वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
    1. अविनाश कुमार,
    जिलाधिकारी, गाजीपुर।
    जिलाधिकारी, अलीगढ़
    2. अरविन्द सिंह,
    अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त,
    राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश।
    जिलाधिकारी, एटा
    3. अमित आसेरी,
    विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग,
    उत्तर प्रदेश शासन।
    जिलाधिकारी, बांदा
    4. डॉ. अंकुर लाठर,
    उपाध्यक्ष,
    बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण।
    जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद
    5. कविता मीना,
    उपाध्यक्ष,
    मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण।
    जिलाधिकारी, हापुड़
    6. ईशा प्रिया,
    विशेष सचिव, पर्यटन विभाग,
    उत्तर प्रदेश शासन।
    जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर
    7. चर्चित गौड़,
    अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी,
    उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण,
    कानपुर नगर।
    जिलाधिकारी, सोनभद्र
    8. अनुपम शुक्ला,
    जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर।
    जिलाधिकारी, गाजीपुर
    9. शशांक त्रिपाठी,
    जिलाधिकारी, बाराबंकी।
    जिलाधिकारी, अयोध्या
    10. ईशान प्रताप सिंह,
    विशेष सचिव, मुख्यमंत्री तथा नागरिक उड्डयन
    विभाग, उप्र शासन एवं निदेशक, नागरिक उड्डयन।
    जिलाधिकारी, बाराबंकी
    11. निखिल टीकाराम फुंडे,
    जिलाधिकारी, अयोध्या।
    विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उप्र शासन
    12. प्रेम रंजन सिंह,
    जिलाधिकारी, एटा।
    अपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान
    तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अभिकरण
    13. अभिषेक पाण्डेय,
    जिलाधिकारी, हापुड़।
    अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर
    प्रदेश
    14. संजीव रंजन,
    जिलाधिकारी, अलीगढ़।
    विशेष सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
    15. जे रीभा,
    जिलाधिकारी, बांदा।
    विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश
    शासन
    16. अरूण कुमार,
    विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ०प्र० शासन
    तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश।
    विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश
    शासन के प्रभार से अवमुक्त
    17. आशुतोष कुमार द्विवेदी,
    जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद।
    विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
    18. बद्री नाथ सिंह,
    जिलाधिकारी, सोनभद्र।
    विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
    19. दीक्षा जैन,
    मुख्य विकास अधिकारी,
    कानपुर नगर।
    अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य
    औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर
    20. डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार,
    मुख्य विकास अधिकारी,
    शाहजहांपुर।
    उपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण
    21. प्रणता ऐश्वर्या,
    मुख्य विकास अधिकारी,
    सीतापुर।
    उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण
    22. उत्कर्ष द्विवेदी,
    संयुक्त मजिस्ट्रेट,
    सोनभद्र।
    मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर
    23. अभिनव जे० जैन,
    संयुक्त मजिस्ट्रेट,
    मथुरा।
    मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर
    24. दीक्षा जोशी,
    संयुक्त मजिस्ट्रेट,
    मेरठ।
    मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 15 जिलों के जिलाधिकारी समेत 40 IAS अधिकारियों का तबादला, पूरी लिस्ट

    डीएम फर्रूखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग व सोनभद्र के डीएम बद्री नाथ सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। कानपुर की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन को उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

    शाहजहांपुर की सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सीतापुर की सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सीडीओ के स्तर पर भी बदलाव हुआ है। कानपुर नगर, शाहजहांपुर और सीतापुर में नए सीडीओ तैनात किए गए हैं।

    सोनभद्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी को शाहजहांपुर, मथुरा के संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन को कानपुर नगर व मेरठ की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को सीतापुर का नया सीडीओ बनाया गया है।