Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में 15 जिलों के जिलाधिकारी समेत 40 IAS अधिकारियों का तबादला, पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:15 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) बदले गए हैं। ...और पढ़ें

    15 जिलों के डीएम समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले। प्रतीकात्मक तस्वीर

    15 जिलों के डीएम समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. उन्नाव के डीएम गौरांग राठी झांसी भेजे गए।

    2. सुलतानपुर, बुलंदशहर, श्रावस्ती को नए डीएम मिले।

    3. दुर्गा शक्ति नागपाल देवीपाटन मंडल की कमिश्नर बनीं।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 15 जिलों के 40 IAS अफसरों का तबादला किया है। सरकार ने विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर का डीएम, सुलतानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया है।

    जिन 15 जिलों के जिलाधिकारी यानी डीएम बदल गए हैं, जिसमें सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल है।

    क्र.सं. अधिकारी का नाम पूर्व पद नया पद / प्रभार
    1 गौरांग राठी डीएम, उन्नाव डीएम, झांसी
    2 इंद्रजीत सिंह विशेष सचिव, ऊर्जा डीएम, सुलतानपुर
    3 कुमार हर्ष डीएम, सुलतानपुर डीएम, बुलंदशहर
    4 अन्नपूर्णा गर्ग विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक डीएम, श्रावस्ती
    5 आलोक यादव उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण डीएम, शामली
    6 अरविंद कुमार चौहान डीएम, शामली डीएम, सहारनपुर
    7 नितिन गौड़ उपाध्यक्ष, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण डीएम, अमरोहा
    8 अभिषेक गोयल विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद डीएम, हमीरपुर
    9 सरनीत कौर ब्रोका निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार डीएम, रायबरेली
    10 निधि गुप्ता वत्स डीएम, अमरोहा डीएम, फतेहपुर
    11 घनश्याम मीणा डीएम, हमीरपुर डीएम, उन्नाव
    12 अंजनी कुमार सिंह डीएम, मैनपुरी डीएम, लखीमपुर खीरी
    13 डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम, औरैया डीएम, मैनपुरी
    14 बृजेश कुमार विशेष सचिव, मुख्यमंत्री डीएम, औरैया
    15 मनीष बंसल डीएम, सहारनपुर डीएम, आगरा
    16 अरविंद मल्लप्पा बांगरी डीएम, आगरा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
    17 नीतीश कुमार प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा प्रबंध निदेशक, उप्र पावर कॉरपोरेशन
    18 आशुतोष निरंजन प्रतीक्षारत आईएएस परिवहन आयुक्त
    19 किंजल सिंह परिवहन आयुक्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा
    20 दुर्गा शक्ति नागपाल डीएम, लखीमपुर खीरी कमिश्नर, देवीपाटन मंडल
    21 शशि भूषण लाल सुशील कमिश्नर, देवीपाटन मंडल प्रमुख सचिव, एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग
    22 रविंदर सिंह डीएम, फतेहपुर विशेष सचिव (ऊर्जा), निदेशक (यूपीनेडा), व प्रबंध निदेशक (उप्र रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर)
    23 आलोक कुमार द्वितीय अपर मुख्य सचिव - एमएसएमई एवं अन्य विभाग एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त

     

    निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम, अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव का डीएम, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम, औरैया के डीएम डाक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम बनाया गया है।

    सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम और आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उप्र पावर कॉरपोरेशन, प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया है।

    जबकि परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा, लखीमपुर की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन ,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त किया।

    खबरें और भी

    फतेहपुर के डीएम रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा, प्रबंध निदेशक उप्र रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 43 एएसपी के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट