यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 43 एएसपी के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
प्रदेश सरकार ने 43 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) का तबादला किया है, जबकि एक अधिकारी का तबादला निरस्त कर दिया गया। ...और पढ़ें

43 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, एक अधिकारी का निरस्त
HighLights
43 अपर पुलिस अधीक्षकों का प्रदेशव्यापी तबादला किया गया।
एक अधिकारी, चिरंजीव मुखर्जी का तबादला निरस्त हुआ।
कई जिलों और कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार को 43 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले कर दिए हैं। एक अधिकारी का तबादला निरस्त भी किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी (संबद्ध-यूपी एसआईएफ) के पद पर तैनात चिरंजीव मुखर्जी का तबादला पिछले दिनों प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर कर दिया गया था।
अब सरकार ने इसे निरस्त कर दिया है। तबादलों में जिलों के साथ-साथ कमिश्नरेट, पीएसी, सीआईडी, एसटीएफ, एटीएस और अन्य इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।
हमीरपुर, चित्रकूट, सुलतानपुर, देवरिया, बागपत, श्रावस्ती, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, कानपुर देहात, मेरठ, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, चंदौली समेत कई जिलों में तैनात एएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी कई अफसरों की तैनाती बदली गई है।