आईपीएल में 735 दिनों के बाद मिले मौके को अर्जुन तेंदुलकर ने जमकर भुनाया, पिता सचिन से भी मिली सराहना
Arjun Tendulkar in IPL-2026: अर्जुन ने आईपीएल में अपना पिछला मुकाबला वर्ष 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला था। ...और पढ़ें

बाएं हाथ के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर
HighLights
अर्जुन की पहली गेंद पर रिषभ पंत ने छोड़ा प्रभसिमरन का आसान सा कैच
चार ओवर की गेंदबाजी में रहे सबसे किफायती बॉलर
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। बाएं हाथ के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर में गजब का धैर्य भी है। आईपीएल में 735 दिनों के बाद मिले मौके को उन्होंने शनिवार को बखूबी भुनाया और पिता की सराहना भी बटोरी।
आईपीएल के चालू सत्र में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स से खेल रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी उनको टीम के इस सत्र के अंतिम मैच में खेलने का अवसर दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में 735 दिनों के बाद मिला मौके का लाभ उठाया और चार ओवर की गेंदबाजी में 36 रन देकर पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का विकेट झटका।
अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ की टीम ने इसी सत्र में अपने साथ जोड़ा था और अर्जुन भी 11 की टीम में आने का बेकरार थे। लोगों को उम्मीद थी कि अर्जुन को एलएसजी अधिक मौके देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें आखिरी लीग मुकाबले में अवसर मिला। अर्जुन ने आईपीएल में अपना पिछला मुकाबला वर्ष 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला था। 735 दिनों के लंबे इंतजार के बाद अर्जुन को आइपीएल में खेलने को मिला जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया।
पिता सचिन तेंदुलकर भावुक
अर्जुन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दमदार गेंदबाजी की। वह टीम के सभी गेंदबाजों से किफायती रहे। अर्जुन के इस दमदार प्रदर्शन पर पिता सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए। उन्होंने अर्जुन की तस्वीर के साथ शनिवार आधी रात को एक्स पर खास पोस्ट करते हुए लिखा "इस पूरे सीजन में जिस तरह तुमने खुद पर भरोसा बनाए रखा, धैर्य रखा, चुपचाप मेहनत की और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतजार करते हुए भी सकारात्मक बने रहे, उस पर गर्व है"। जिस तरह तुमने खुद को संभाला, उस पर गर्व...।'
खबरें और भी
सचिन (Sachin Post for Arjun) खुद को रोक नहीं पाए और आधी रात को एक्स पर अर्जुन के लिए भावुक पोस्ट लिख डाला, जो तेजी से वायरल हो रहा है। "शाबाश, अर्जुन। इस पूरे सीजन में तुमने जिस तरह खुद को संभाला, अपनी काबिलियत पर हमेशा भरोसा रखा, धैर्य बनाए रखा, चुपचाप मेहनत की और आखिरी मैच तक मौके का इंतजार करने के बावजूद सकारात्मक रहे, उस पर गर्व है। क्रिकेट जितना हुनर की परीक्षा लेता है, उतना ही धैर्य की भी, और आज तुमने दोनों को बखूबी निभाया। अपने पैर जमीन पर रखना और हमेशा की तरह खेल से प्यार करते रहना। हमेशा आपके लिए मेरा प्यार रहेगा।"
रिषभ पंत ने टपकाया प्रभसिमरन का कैच
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू किया। इस दौरान अर्जुन अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लेते, यदि कप्तान रिषभ पंत ने प्रभसिमरन का आसान का कैच न छोड़ा होता। गेंदबाजी में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए। उनका यह ओवर और भी बेहतर हो सकता था, अगर कप्तान रिषभ पंत ने आसान कैच पकड़ लेते। पंजाब की पारी के सातवें ओवर में अर्जुन ने लेग स्टम्प के आसपास शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर प्रभसिमरन सिंह पुल शॉट खेलने गए। गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर पंत के बाईं ओर गई। पंत ने डाइव लगाकर गेंद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बॉल हाथ से छूट गई। इस दौरान अर्जुन निराश नजर आए। जीवनदान का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी खेली।
तेंदुलकर पूरा सीजन बेंच पर बैठे
अर्जुन तेंदुलकर पूरा सीजन बेंच पर बैठे रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी लीग मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। LSG के लिए अपने डेब्यू मैच में अर्जुन ने 5 गेंद खेलकर पांच रन बनाए। अर्जुन नंबर-8 पर बैटिंग करने आए। उन्होंने मार्को जानसेन और विजयकुमार वैशाक की गेंदों का सामना किया। अर्जुन पिछले छह सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने रहे हैं, लेकिन छह वर्ष में यह उनका छठा मैच रहा।
अर्जुन तेंदुलकर की कुल कमाई
अर्जुन तेंदुलकर को 2021 में मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा था। उस समय MI ने उन्हें बेस प्राइस यानी 20 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल में अपना पहला मैच उन्होंने 2023 में खेला। उस सत्र अर्जुन ने चार मैचों में तीन विकेट चटकाए थे। 2021 से लेकर 2025 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन इस दौरान पांच वर्ष में उन्हें केवल पांच मैच खेलने का मौका मिला। मुंबई इंडियंस से उनकी कमाई एक करोड़ 40 लाख रुपये रही। अर्जुन तेंदुलकर को 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये में MI के साथ ट्रेड किया था। अब तक अर्जुन आईपीएल में एक करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई कर चुके हैं।
प्रत्येक सीजन में अर्जुन तेंदुलकर की कमाई
IPL 2021 - 20 लाख - मुंबई इंडियंस
IPL 2022 - 30 लाख - मुंबई इंडियंस
IPL 2023 - 30 लाख - मुंबई इंडियंस
IPL 2024 - 30 लाख - मुंबई इंडियंस
IPL 2025 - 30 लाख - मुंबई इंडियंस
IPL 2026 - 20 लाख - लखनऊ सुपर जायंट्स
यह भी पढ़ें- LSG vs PBKS: अर्जुन तेंदुलकर का आखिरकार हो गया डेब्यू, आखिरी मैच में लखनऊ ने दे दिया मौका
आखिरी मैच में भी हारा लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2026 के अपने अंतिम लीग मैच में होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- 'जिस तरह तुमने खुद को संभाला, उस पर गर्व...', बेटे Arjun Tendulkar के लिए पिता सचिन तेंदुलकर का इमोशनल पोस्ट
लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए जोश इंग्लिश और आयुष बडोनी की दमदार बैटिंग के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बहुत खराब शुरुआत के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
Well done, Arjun. ❤️
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
Proud of the way you’ve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT