लखनऊ में ISRO की सुरक्षा पर खतरा: आतंकी निशाने पर रहे संस्थान की दीवार से सटी है अवैध मंडी
पुलिस ने लखनऊ में इसरो की सुरक्षा पर खतरे की आशंका जताई है, जिसका कारण संस्थान की दीवार से सटी अवैध फल और सब्जी मंडी है। पूर्व में आतंकी संगठनों के नि ...और पढ़ें

टेढ़ी पुलिया चौराहे के निकट इसरो के गेट के सामने लगे ठेले। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। जिसके जिम्मे सुरक्षा का जिम्मा होता है अब उसी पुलिस ने कुर्सी रोड पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की सुरक्षा पर खतरे की आशंका जताई है। इसका कारण भी इसरो की दीवार पर लगने वाली अवैध फल और सब्जी को बताया गया है। कई साल से यह अवैध मंडी नगर निगम व पुलिस के बीच विवाद का कारण बनी हुई है और पूरी तरह से हट नहीं पा रही है।
अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा न हो, यह जिम्मा संबंधित थाने की पुलिस का होता है और अब पुलिस खुद की गुहार लगाने जैसी भूमिका में नजर आ रही है। एक बार फिर से इसरो की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं, जबकि पूर्व में आतंकी संगठन की तरफ से भी यह इनपुट मिले थे कि बंगलुरु के साथ ही लखनऊ के इसरो उनके टारगेट पर हैं।
यह धमकी मिलने के बाद मंडी को न हटाए के बजाय पुलिस और नगर निगम एक दूसरे के पाले में गेंद फेंकते रहे। इसरो प्रबंधन की तरफ से पूर्व में अवैध फल और सब्जी मंडी को हटाने को पत्र भी लिखा जा चुका है।
गुडंबा थाने के उपनिरीक्षक शिव शंकर का पत्र ही इसरो की सुरक्षा पर खतरे की आशंका जता रहा है। नगर आयुक्त को 20 मई को लिखे पत्र में उपनिरीक्षक की तरफ से कहा गया है कि इसरो परिसर की दीवार के पास अवैध फल व सब्जी मंडी लगती है।
खबरें और भी
इससे इसरो की सुरक्षा में कभी भी किसी भी प्रकार की चूक से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसलिए इसरो की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क पर लगने वाली अवैध मंडी को हटाना अतिआवश्यक हो गया है। उपनिरीक्षक ने जिक्र किया कि बीती 26 अप्रैल को भी अतिक्रमण हटाने के संबंध में पत्र लिखा जा चुका है।
आतंकी हमले की थी
कुर्सी रोड इसरो की सुरक्षा को कई पर सवाल खड़े हो चुके हैं। पूर्व में आतंकी संगठनों के निशाने पर इसरो के होने की बात सामने आ चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
2007 में रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों ने यह जानकारी दी थी कि इसरो के बंगलुरु मुख्यालय और लखनऊ शाखा पर हमला करने की योजना थी।
2018 के दौरान स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) ने भी इसरो परिसर में आतंकी घुसपैठ की आशंका जताई थी और दीवार से सटे अतिक्रमण को हटाने को भी कहा गया था। इसके बाद कुछ दिन तक पुलिस की सतर्कता देखी लेकिन आज यह हाल है कि फल और सब्जी मंडी की दायरा बढ़ता ही गया।
अब पुलिस का काम है कि अवैध कब्जे न हो
नगर निगम के जोनल अधिकारी तीन मनोज यादव का कहना है कि बीती 22 और 23 अप्रैल को टेढ़ी पुलिया से लेकर इसरो तक अवैध कब्जे को हटाया गया था। अतिक्रमण हटाने की सूचना भी गुडंबा थाने को भी भेजी गई थी। शासनादेश में भी साफ है कि अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा कब्जे न हो, यह जिम्मा संबंधित थाने की पुलिस का होता है।