Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में माफिया से मुक्त 38 बीघा भूमि पर बनेगा महिला हॉस्टल और ED-GST भवन, अन्य विभागों को भी मिली मंजूरी

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों से मुक्त कराई गई 38 बीघा जमीन पर अब महिला छात्रावास, ईडी और जीएसटी के भवन बनेंगे। इस भूमि पर अन्य सरकारी विभ ...और पढ़ें

    माफिया से मुक्त 38 बीघा भूमि पर बनेगा महिला हॉस्टल और ईडी भवन। AI जेनेरेटेड फोटो

    माफिया से मुक्त 38 बीघा भूमि पर बनेगा महिला हॉस्टल और ईडी भवन। AI जेनेरेटेड फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर पश्चिमी इलाके के नसीरपुर सिलना गांव में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर महिला छात्रावास और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व जीएसटी के भवन बनेंगे। इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों को भी जमीन देने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द ही भूमि का मालिकाना हक भी संबंधित विभागों को मिल जाएगा।

    एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के नसीरपुर सिलना गांव में ग्राम सभा के 14 गाटों के दस्तावेजों में हेरफेर कर माफिया के करीबियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। सभी जमीन ग्राम सभा की थी।

    इसकी शिकायत होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एसडीएम सदर ने 14 गाटों की 38 बीघा जमीन को लेकर जांच शुरू कराई तो पता चला कि जमीन पर कब्जा था। इन गाटों की भूमि की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये बताई गई है।

    जमीन के खातेदारों के नाम निरस्त कर न्यायालय उपजिलाधिकारी ने ग्राम सभा के पक्ष में दर्ज कर दिया। जमीन को कब्जा मुक्त भी करा दिया गया। यह जमीन अमानउल्ला, एकबाल अहमद, गुलाम गौस, इश्तियाक अहमद व मोहम्मद बिटनिया के नाम दर्ज थी, जिनके नाम अब दस्तावेजों से हटा दिए गए। कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों को सरकारी विभागों के भवन बनेंगे।

    महिला हॉस्टल के साथ ही ईडी तथा जीएसटी भवन के लिए जमीन देने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, जहां से स्वीकृति मिल गई। महिला हास्टल के लिए धनराशि शासन से जारी हो चुकी है, जिसके लिए सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था के रूप में चयनित किया गया है।

    खबरें और भी

    एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कब्जा से मुक्त कराई गई जमीन को महिला छात्रावास, ईडी भवन तथा जीएसटी बिल्डिंग समेत अन्य विभागों को दे दिया गया है। जल्द ही वहां पर संबंधित कार्य संस्थाओं की ओर से कार्य शुरू कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 'संभल में मारे गए 209 हिंदू, अब वापस आकर बसिए...' CM योगी के बयान के बाद 1978 के दंगे की फाइलें री-ओपन

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में सीएम योगी का बेबाक अंदाज, सधी बात और जनता का खूब मिला साथ; कानून तोड़ने वालों को दी सख्त चेतावनी