Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बोर्ड रिजल्ट: किसान की बेटियों ने कर दिया कमाल, गांव में खुशी का माहौल

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 11:41 PM (GMT+05:30)

    किसान परिवारों की बेटियों ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर इटौंजा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मातेश्वरी विद्या इंटर कालेज की निशिता र ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर...

    प्रतीकात्मक तस्वीर...

    HighLights

    1. किसान परिवारों की बेटियों ने हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    2. निशिता रावत ने 91.66%, आरुषि गौतम ने 91.33% अंक प्राप्त किए।

    3. मातेश्वरी विद्या इंटर कालेज, इटौंजा की छात्राओं ने नाम रोशन किया।

    संवाद सूत्र, इटौंजा। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, यह बात एक बार फिर साबित हुई जब किसान परिवारों की बेटियों ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इटौंजा स्थित मातेश्वरी विद्या इंटर कालेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि विद्यालय का मान भी बढ़ाया।

    विद्यालय के प्रबंधक समरजीत श्रीवास्तव और संचालिका स्मृति श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में निशिता रावत ने 91.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

    बेलवा गांव की रहने वाली निशिता के पिता किसान हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। सिंघामऊ गांव की आरुषि गौतम ने भी 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। आरुषि के पिता भी किसान हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।