यूपी में JDU ने 14 मंडलों में नियुक्त किए प्रभारी, हर बूथ में 'दस यूथ' जोड़ने का दिया मंत्र
जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया। पार्टी ने ...और पढ़ें

HighLights
जदयू ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई।
पार्टी ने 14 मंडलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं।
'एक बूथ – दस यूथ' की रणनीति पर जोर दिया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा करने को लेकर कार्यकर्ताओं को होमवर्क दिया। प्रदेश के 18 में से 14 मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
लखनऊ मंडल में आशीष कुमार, सहारनपुर मंडल में कपिल देव जैन, मेरठ मंडल में विजय कुमार सिंह, आगरा मंडल में देव कुमार साकेत, मुरादाबाद मंडल में रणवीर सिंह, झांसी एवं चित्रकूट मंडल में शालिनी पटेल, प्रयागराज मंडल में संजय कुमार सिंह, मिर्जापुर मंडल में संजय सिंह, वाराणसी मंडल में अवधेश सिंह, आजमगढ़ मंडल में अभिषेक राय, गोरखपुर मंडल में शैलेन्द्र सिंह गहरवार, बस्ती मंडल में रजनीश पटेल एवं अयोध्या मंडल में कल्पनाथ वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष ने दिया इस्तीफा; जयंत चौधरी से बोले- बढ़ रहा धन-बल और परिवारवाद
मंडल प्रभारियों को जिलों का नियमित दौरा करने, जिला एवं विधानसभा कमेटियों के गठन, संगठनात्मक समीक्षा, संभावित सीटों को चिन्हित करने एवं उसकी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। हर बूथ पर दस यूथ को जोड़ने की रणनीति है।