Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर एक्सप्रेसवे पर सुपरफास्ट सफर: दौड़ेंगी डबल डेकर और इलेक्ट्रिक बस, अब जेब करनी होगी ढीली

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:12 AM (IST)

    परिवहन निगम कानपुर एक्सप्रेसवे पर साधारण, इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसें चलाएगा। टोल के कारण मौजूदा रूट से 13 रुपये महंगा होकर किराया 150 रुपये तक हो सकत ...और पढ़ें

    साधारण, इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसें चलाएगा परिवहन निगम। सांकेतिक तस्वीर

    साधारण, इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसें चलाएगा परिवहन निगम। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. परिवहन निगम कानपुर एक्सप्रेसवे पर नई बस सेवाएं शुरू करेगा।

    2. टोल शुल्क के कारण बस किराया 13 रुपये तक बढ़ेगा।

    3. सेवाएं 20 जुलाई के बाद, रूट का सर्वे 13 जुलाई से।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। परिवहन निगम कानपुर एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के बाद अपनी सेवाएं भी शुरू करेगा। निगम साधारण बस, इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसों का संचालन करेगा।

    यात्रियों के लिए मौजूदा रूट के साथ एक्सप्रेसवे से यात्रा का विकल्प भी रहेगा। मौजूदा रूट पर साधारण बस का किराया 137 रुपये ही होगा, लेकिन एक्सप्रेसवे पर टोल के कारण किराया 13 रुपये बढ़कर 150 रुपये तक हो सकता है।

    परिवहन निगम 13 जुलाई के बाद रूट का सर्वे कराएगा। आलमबाग बस टर्मिनल से कानपुर तक की बसों की समय सारणी तय की जाएगी। आरएम विमल राजन के मुताबिक, टीआइ सुशील कुमार के साथ टीम सर्वे करेगी। निगम 20 जुलाई के बाद अपनी सेवाएं शुरू करेगा।

    बैठक हुई
    ई-रिक्शा-आटो संयुक्त मोर्चे की बैठक म हुसैनाबाद कार्यालय में हुई। संयुक्त मंत्री लल्लू सोनकर ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों से अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव ने मोर्चे के हित में संतोषजनक कार्य नहीं किए हैं।

    यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! सोमवार से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगी गाड़ियां, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण

    नगर निगम से ई-रिक्शा, ई-आटो के लिए सवारी बैठाने व उतारने और खड़े करने का कोई स्थान भी नहीं दिलाया जा सका। इन कारणों के चलते सर्वसम्मति से मुन्ना लाल यादव के स्थान पर रविंद्र कुमार को संयुक्त मोर्चे का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    खबरें और भी