कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज से दौड़ेंगी रोडवेज बसें, 2 घंटे से भी कम समय में पूरी होगी 90 KM की दूरी
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की साधारण बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस सेवा सोमवार से शुरू हुई।
आलमबाग से झकरकटी तक 90 किमी का सफर।
किराया 151 रुपये, पौने दो घंटे का समय।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की साधारण बस सेवा का संचालन सोमवार से शुरू होगा। 13 जुलाई को एक्सप्रेसवे की शुरूआत होने के बाद रोडवेज 13 दिनों बाद बसें संचालित करेगा।
आलमबाग बस टर्मिनल से रोजाना सुबह सात व आठ बजे चारबाग डिपो की बसें रवाना होंगी। परिवहन निगम की बसें हाईवे पर निरंतर चल रही हैं। चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम ने बताया, अभी दो बसे सेवाएं चलाई जाएगी।
यात्रियों की मांग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लखनऊ के आलमबाग से बस रवाना होकर कानपुर के झकरकटी बस अड्डे तक जाएगी। दोनों के बीच 90 किलोमीटर की दूरी होगी। करीब पौने दो घंटे का सफर होगा।
प्रति यात्री 151 रुपये किराया देना होगा। आलमबाग से मोहनलालगंज तक किराया 20 रुपये होगा। इसी प्रकार बनी कट तक 24, उन्नाव कट तक 64 और आजाद मार्ग तक का किराया 73 व कानपुर तक 151 रुपये किराया देना होगा।
एक्सप्रेसवे होकर जाने वाली बसों का तीन जगहों पर ठहराव होगा। इनमें मोहनलालगंज, बनी कट और उन्नाव कट पर बसों का ठहराव होगा। जहां से यात्री बस में चढ़ और उतर सकेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया, चारबाग, उपनगरीय, बाराबंकी डिपो से बसों को जलाने का प्रस्ताव व समय सारिणी मांगा था। अभी तक केवल उपनगरीय डिपो का ही प्रस्ताव मिला है।