लखनऊ में चिनहट और बीकेटी में 15 बीघा जमीन अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, LDA ने कड़े विरोध के बीच की कार्रवाई
एलडीए ने लखनऊ के चिनहट और बीकेटी क्षेत्रों में लगभग 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई लेआउट स्वीकृति के बिना की जा रही थी। ...और पढ़ें

HighLights
एलडीए ने 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की।
चिनहट और बीकेटी में हुई यह बड़ी कार्रवाई।
विरोध के बावजूद बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को कड़े विरोध के बीच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। दो अलग-अलग क्षेत्रों में एलडीए से लेआउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल की चार अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन चार के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि बीकेटी थानाक्षेत्र के ग्राम बिकामऊ कला में आशीष कुमार सिंह व अन्य लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग हो रही थी। इसे ध्वस्त करने का आदेश विहित न्यायालय ने दिए थे।
प्रवर्तन दस्ता जब इसे ध्वस्त करने पहुंचा तो कुछ लोग विरोध करने लगे। विरोध के बावजूद अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, चिनहट के ग्राम गोईला में वीरेन्द्र यादव व अन्य की 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।