Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चॉकलेट के पैकेट में छिपाकर लाया गया 13 करोड़ रुपये का गांजा, लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्‍टम की टीम ने पकड़ा

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:51 PM (IST)

    लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मस्कट से आए एक यात्री से 13 करोड़ रुपये का 13 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया है। यह गांजा चॉकलेट के पैकेट में छ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बैंकॉक से बड़े पैमाने पर आ रहे हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) गांजा पकड़े जाने के बाद अब तस्करों ने अपना रूट बदल दिया है। बैंकॉक से तस्करों ने 13 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड की खेप को मस्कट भेजा और वहां से एक करियर के माध्यम से लखनऊ पहुंचाया गया। यहां एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने चॉकलेट के पैकेट में लिपटे करीब 13 करोड़ रुपये की कीमत के हाइड्रोपोनिक वीड को बरामद कर लिया। साथ ही एक करियर को भी गिरफ्तार किया गया है।


    वायुसीमा शुल्क के अपर आयुक्त जितेंद्र सिंह की टीम सोमवार देर रात एयरपोर्ट पर सतर्क थी। इस बीच ओमान एयर का विमान डब्ल्यूवाइ-265 मस्कट से लखनऊ पहुंचा था।

    कस्टम की टीम यात्रियों के सामान की जांच कर रही थी। चेक-इन बैगेज की एक्स-रे इमेजिंग से जांच की तो उसमें कुछ संदिग्ध वस्तु नजर आयी । यह लगेज लखनऊ के लिए बुक था। टीम ने यात्री का पता लगाया और फिर उसके सामने तलाशी ली। यात्री ने बैग खोला तो उसमें चाकलेट के पांच बड़े पैकेट मिले। हर चाकलेट पैकेट के भीतर दो-दो पालिथीन बैग वीड को छिपाकर रखा गया था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार में गांवों को मिली नई पहचान, यूपी की 57694 पंचायतों में स्थापित हुए ग्राम सचिवालय