Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश, बंद धान मिल में सांड का शव मिलने के बाद हिरासत में 3 संदिग्ध, जांच शुरू

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:49 PM (IST)

    लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित न्यू हैदरगंज में एक बंद धान मिल में सांड का वध कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदि ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. बंद धान मिल में गोवंशी पशु का शव मिला।

    2. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी।

    3. सावन माह में माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज में बंद पड़ी धान मिल मेंगोवंशी पशु (सांड़) का वध कर अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बुधवार देर रात मिल परिसर में गला कटा सांड मिलने की जानकारी पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

    सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। भीड़ ने कार्रवाई की मांग को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गुरुवार तड़के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

    माहौल खराब करने का प्रयास 

    न्यू हैदरगंज में वर्षों से बंद पड़ी धान मिल में बुधवार देर रात गोवंशी पशु का वध किया गया। मिल के केयरटेकर ने गौ-वंश का शव पड़ा देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो भीड़ जुटने लगी। लोगों का कहना था कि सावन के पवित्र माह में इस तरह की घटना कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ : सरोजनीनगर के किसान पथ पर खड़े ट्रक में घुसी DCM, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

    पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। बाद में शव को नियमानुसार दफना दिया गया। एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। उधर, लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।

    खबरें और भी