Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, गाड़ी मालिक ने BBD थाने में दर्ज कराया मुकदमा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:28 PM (IST)

    लखनऊ के बीबीडी इलाके में एक किराये के मकान के बाहर खड़ी कार में देर रात पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी के ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. बीबीडी लखनऊ में खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाई गई।

    2. आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

    3. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बीबीडी के हासेमऊ एसटीपी रोड स्थित किराये के मकान के बाहर खड़ी कार में देर रात पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो कार मालिक की नींद खुली। लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

    हासेमऊ निवासी श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, दो अगस्त की रात करीब नौ बजे काम से लौटकर आया था। उसने अपनी कार मकान के बाहर खड़ी की और कमरे में चले गये। रात करीब 1:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

    आग लगने के बाद राहगीरों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर श्याम बाबू बाहर आया तो कार धू-धूकर जल रही थी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और पानी की गाड़ी पहुंचने से पहले ही मिलकर आग बुझा दी।

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ : सुंसरी हिंसा के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ी, VHP दार्चुला अध्यक्ष को साजिश की आशंकाा

    पीड़ित के मुताबिक, पास में लगे सीसी कैमरे में एक व्यक्ति को कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए देखा गया है। घटना की वीडियो फुटेज भी उसके पास है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। सीसी फुटेज के जरिए आरोपित की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी