मंडल आयोग की बाकी 38 सिफारिशें जल्द लागू करे सरकार, आरक्षण की मूल भावना मजबूत करना जरूरी- चंद्रशेखर
आजाद समाज पार्टी ने लखनऊ में मंडल चेतना जन आंदोलन शुरू किया, जिसमें चंद्रशेखर ने न्यायपालिका सहित सभी क्षेत्रों में आरक्षण और मंडल आयोग की शेष 38 सिफा ...और पढ़ें

HighLights
चंद्रशेखर ने न्यायपालिका सहित सभी क्षेत्रों में आरक्षण की मांग की।
मंडल आयोग की शेष 38 सिफारिशें लागू करने पर जोर दिया।
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मंडल दिवस पर आरक्षण की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शुक्रवार को लखनऊ के ईको गार्डन में एक कार्यक्रम आयोजित कर मंडल चेतना जन आंदोलन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने न्यायपालिका, निजीकरण, ठेकेदारी एवं राजनीति में भी पूरी तरह आरक्षण लागू करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की मूल भावना को मजबूत करना होगा। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई। कहा कि कांशीराम और राम विलास पासवान जैसे लोगों के संघर्ष की वजह से संवैधानिक व्यवस्था बची है। ‘बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ, इवीएएम हटाओ’ के नारे लगाए गए।
शेष 38 सिफारिशें लागू करने की मांग
संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण संबंधी बयान पर सांसद चंद्रशेखर ने पलटवार कर जाति आधारित जनगणना के आर्थिक आंकड़े सार्वजनिक करने और मंडल आयोग की शेष 38 सिफारिशें लागू करने की मांग की। कहा कि जब तक वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आएंगे, तब तक यह पता नहीं चल सकेगा कि किस वर्ग को कितना लाभ मिला है, कौन-सा समाज आगे बढ़ा है और कौन-सा वर्ग अब भी पिछड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें- यूपी में JDU ने 14 मंडलों में नियुक्त किए प्रभारी, हर बूथ में 'दस यूथ' जोड़ने का दिया मंत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यह तो याद है कि आज हैंडलूम दिवस है, लेकिन यह भूल गए कि आज मंडल दिवस भी है। पूर्व आइपीएस और हाथरस के प्रभारी आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पा रहा है।