Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में सेनेटरी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:49 AM (IST)

    लखनऊ के मुस्लिम नगर में एक आवासीय इलाके में चल रही सेनेटरी उत्पाद और डायपर फैक्ट्री में बुधवार शाम आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने आधे घंटे में आग प ...और पढ़ें

    बीकेटी की नई बस्ती में सेनेटरी गोदाम में आग बुझाते दमकल के जवान

    बीकेटी की नई बस्ती में सेनेटरी गोदाम में आग बुझाते दमकल के जवान

    HighLights

    1. मुस्लिम नगर की सेनेटरी फैक्ट्री में लगी आग।

    2. दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

    3. फैक्ट्री बिना अनुमति और सुरक्षा इंतजामों के चल रही थी।

    संवाद सूत्र, जागरण, लखनऊ। मुस्लिम नगर स्थित आवासीय इलाके में चल रही सेनेटरी उत्पाद और डायपर बनाने की फैक्ट्री में बुधवार शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

    लपटें देख अंदर काम कर रही महिला कर्मियों में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बाहर भाग कर उन्होंने जान बचाई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। दमकल की चार गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

    मुस्लिम नगर स्थित नई बस्ती में रामकुमार यादव के मकान में दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम से सेनेटरी उत्पाद और बच्चों के डायपर बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार शाम लगभग चार बजे फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूपं ले लिया और अंदर रखा सामान जलने लगा।

    मकान में धुआं भर गया। लपटें देख आसपास भी अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना दमकल को दी गई। मौके पर बख्शी का तालाब फायर स्टेशन अफसर प्रशांत कुमार दो गाड़ियों के साथ पहुंचे।

    आग की विकरालता देख चौक और इंदिरा नगर दमकल स्टेशन से भी दो गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल की चार टीमों ने हौज पाइप की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एफएसओ के मुताबिक, शार्ट सर्किट से आग की आशंका जताई जा रही है।

    बिना अनुमति चल रही थी फैक्ट्री

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री संचालक ने दमकल विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया था। फैक्ट्री में आग से निपटने के भी कोई इंतजाम नहीं थे। समय पर दमकल टीम न पहुंचती तो घटना और बड़ी हो जाती।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एटा में बेटा बना हत्यारा, शराब के नशे में पिता के सिर पर ईंट मारकर उतारा मौत के घाट