Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में हल्दी मेहंदी रस्म के दौरान दुल्हन के घर के बाहर हवाई फायरिंग, अपहरण की धमकी देकर भागे बदमाश

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 06:53 AM (IST)

    लखनऊ के बीकेटी में हल्दी मेहंदी रस्म के दौरान दुल्हन के घर के सामने कार सवारों ने हवाई फायरिंग की और गाली-गलौज की। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण, लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र के एक गांव में हल्दी मेहंदी रस्म के दौरान दुल्हन के घर के सामने पहुंचे कार सवारों ने गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग कर दी।

    ग्रामीण जुटे तो आरोपित कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। दुल्हन के पिता ने बीकेटी थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय है।

    शुक्रवार को घर में हल्दी मेहंदी का कार्यक्रम था। मेहमान और पड़ोसी भी घर पर थे। इसी बीच स्विफ्ट कार सवार तीन युवक घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। यह देख लोग सहम गए।

    पड़ोसियों ने विरोध जताया तो नशे में धुत आरोपित गाली-गलौज देते हुए धमकाने लगे। यह देख बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। आरोपितों ने खुद को घिरते देखा तो कार छोड़कर मौके से भाग गए। पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। पुलिस को एक खोखा मिला है। दुल्हन के पिता ने गांव के सुखदेव, अंकित और अनुज पर फायरिंग और बेटी के अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया है।

    इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गाड़ी कब्जे में ली गई है। विवाह के दिन एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में शादी में हर्ष फायरिंग का विरोध, दुल्हन के बहनोई के भाई को मारी गोली, लोजपा महासचिव समेत 4 गिरफ्तार