लखनऊ में 600 रुपये के लिए दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के निगोहां में मजदूर रैकिश रावत की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसके साथी धनराज उर्फ टाटू को गिरफ्तार किया, जिसने शराब के नशे में 600 रुपये औ ...और पढ़ें

HighLights
मजदूर रैकिश रावत की हत्या का खुलासा हुआ।
600 रुपये और मोबाइल के विवाद में हत्या।
आरोपी दोस्त धनराज उर्फ टाटू गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, निगोहां (लखनऊ)। निगोहां के नंदौली गाँव के मजदूर रैकिश रावत की हत्या उसके साथी ने 600 रुपये न देने के कारण की थी,पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए,आरोपी साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का कारण शराब के नशे में रुपये और मोबाइल को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
ध्यान रहे कि बीते मंगलवार को निगोहां के बेनीगंज मार्ग पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था,मृतक की पहचान नंदौली निवासी रैकिश(22)के रूप में हुई थी।
पीएम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में करीब दस चोटों की पुष्टि हुई थी।मृतक के बड़े भाई लवकुश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धनराज उर्फ टाटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ अनुज तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात मजदूरी के बाद रैकिश निगोहां गांव के धनराज उर्फ टाटू और एक अन्य साथी ब्रह्मदासपुर निवासी राजमिस्त्री नंदकिशोर के साथ वापस लौटे थे।
काम से वापस लौटते समय उतरठिया और बाद में निगोहां में शराब पी गई थी, इसी दौरान रैकिश ने आरोपी की शराब भी पी ली, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।आरोपी ने रैकिश के पास मौजूद 600 रुपये और मोबाइल फोन ले लिया।
खबरें और भी
इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई,जिसमें आरोपी ने रैकिश को बुरी तरह पीटा।जिससे रैकिश के शरीर मे अंदरूनी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। गुरुवार को आरोपी धनराज उर्फ टाटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पर पूर्व में चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।